भारत-कनाडा विवाद के बीच कांग्रेस की एंट्री, पीएम मोदी को लेकर जयराम रमेश ने कही बड़ी बात

भारत-कनाडा विवाद पर अब विपक्ष ने भी आवाज़ बुलंद की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर दोनों देशो के इस विवाद पर विपक्ष को विश्वास में लेने की बात कही है। जयराम ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का भी जिक्र किया है।
कांग्रेस का महायुति सरकार पर बड़ा आरोप, नियमों में संशोधन करके दिया अदाणी को बिजली आपूर्ति का ठेका
जयराम रमेश (साेर्स: एएनआई)
Published on
Updated on

दिल्ली: भारत सरकार द्वारा अपने सभी उच्च आयुक्तों और राजनयिकों को कनाडा से वापस बुलाने के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने भी अपना बयान जारी किया है। जिसके बाद अब इस पुरे मामले में कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत-कनाडा विवाद पर ट्वीट किया है।

अपने ट्वीट में जयराम रमेश ने लिखा है, कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निश्चित रूप से इस बात की उम्मीद और अपेक्षा करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-कनाडा संबंधों के बेहद संवेदनशील और संकटपूर्ण मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को विश्वास में लेंगे।

जयराम रमेश ने ट्वीट के जरिये भारत-कनाडा विवाद पर पुरे विपक्ष का ध्यान आकर्षित किया है, ऐसे में अब यह मामला लगातार सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है। जयराम ने ट्वीट कर के पीएम मोदी से इस बात की उम्मीद जताई है, कि इस मामले पर वे लोकसभा तथा राज्यसभा के नेता प्रतिपक्षों को विश्वास में लेंगे।

इतना ही नहीं जयराम ने अपने ट्वीट में देश के अन्य राजनितिक दलों सहित पुरे विपक्ष को साथ में लेने की वकालत की हैं। कनाडा को लेकर भारत ने अपना रुख पहले ही साफ कर दिया है और सभी उच्च आयुक्तों तथा राजनयिकों को तत्काल बुला लिया है, लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस की एंट्री होने से सियासी सरगर्मियां तेज़ होना तय माना जा रहा है।

बता दें, कि हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या हुई थी, जिसके बाद से कनाडा लगातार भारत पर जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगा रहा है। वहीँ कनाडा में हमेशा से खालिस्तानी समर्थको के एक बड़े धड़े को संरक्षण मिलता रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com