-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Keshav Prasad Maurya Targeted Akhilesh Yadav On Gaushala Vs Perfume Park
‘ग्वाल के बेटे को गोबर से दुर्गंध…’, केशव, किशन व दिनेश शर्मा अखिलेश पर बरसे, बोले- समाप्त वादी बन जाएगी पार्टी
- Written By: Saurabh Pal
यूपी की सियासत में गाय, गोबर, इत्र और दुर्गंध एक बार फिर चर्चा में आ गए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दुर्गंध पसंद है।

अखिलेश यादव, केशव मौर्य, रवि किशन, दिनेश शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः यूपी की सियासत में गाय, गोबर, इत्र और दुर्गंध एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दुर्गंध पसंद है, इसलिए वे गोशालाएं बनवा रहे हैं। जबकी समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद है। यही वजह है हमने इत्र पार्क बनवाया। इनके इस बयान पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया।
सपा सुप्रीमो के इस वार पर भाजपा की तरफ से डिप्टी सीएम केशव मौर्य, सांसद दिनेश शर्मा व सांसद रवि किशन ने पलटवार किया है। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश को गोबर से दुर्गंध आ रही है, उनकी पार्टी समाप्तवादी बनना तय है।
‘ग्वाल के बेटे को गोबर से दुर्गंध…’
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
केशव मौर्य ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि “किसान, ख़ासकर ग्वाल के बेटे को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने लिखा था कि किसान के बेटे को अगर गोबर से दुर्गंध आने लगे तो अकाल तय है। सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को भी गोबर से दुर्गंध आ रही है, उनकी पार्टी का समाप्त वादी में तब्दील होना तय है।”
‘गौशाला में सुगंध और दुर्गंध क्यों खोज रहे’
वहीं सांसद दिनेश शर्मा ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि वह गौशाला में सुंगध और दुर्गंध क्यों खोज रहे हैं। गौशाला में सनातन की आस्था तलाशो। उनके टाइम में गाय को काट दिया जाता था। योगी जी ने इसे बंद किया। यह गौमाता है। मां पर टिप्पणी नहीं की जाती।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गोबर से चूल्हा जलाती थी मेरी मां: रवि किशन
इसके अलावा गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि हमारी मां भी चूल्हा गोबर से जलाती थी। हमने खाना भी वैसे ही खाया है। हमारे यहां गोबर को शुद्ध माना जाता है। सपा 2027 में हार रही है इसलिए अखिलेश यादव ऐसे बयान दे रहे हैं।
Keshav prasad maurya targeted akhilesh yadav on gaushala vs perfume park
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिमांशु राय लिगेसी अवार्ड 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा, चिकित्सा और संगीत क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित
Jun 25, 2026 | 03:02 PMनागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
Jun 25, 2026 | 02:49 PMFire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Jun 25, 2026 | 02:51 PMPOK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
Jun 25, 2026 | 02:45 PMइंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 144 बल्क लीटर लिकर और हजारों फर्जी लेबल जब्त
Jun 25, 2026 | 02:44 PMभंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
Jun 25, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














