‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं राहुल-अखिलेश: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार
Keshav Prasad Maurya Statement: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें 'अफवाह' फैलाने वाला बताया। जानें डिप्टी सीएम ने क्या कहा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश और राहुल गांधी को लेकर दिया बयान, फोटो- सोशल मीडिया
UP Dy CM Keshav Maurya News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग एक नए स्तर पर पहुंच गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें नए नाम दिए हैं।
प्रयागराज में पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने दोनों नेताओं को क्रमशः ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों नेता दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार के जरिए देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
गैस संकट या कृत्रिम पैनिक? मौर्य ने पेश किए आंकड़े
देश में एलपीजी की कथित किल्लत को लेकर मचे घमासान पर केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दावों को आंकड़ों के जरिए चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पहले देश भर में रोजाना लगभग 50-55 लाख गैस सिलेंडर बुक होते थे। हालांकि, विपक्ष द्वारा फैलाई गई ‘अफवाहों’ और ‘दुष्प्रचार’ के कारण पैनिक बुकिंग बढ़ गई और अब यह आंकड़ा 75 लाख के पार पहुंच गया है। मौर्य ने इसे विपक्ष का एक “गंदा खेल” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि वास्तव में कोई संकट नहीं है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका देश हित से कोई लेना-देना नहीं है और वे केवल अफवाहें फैला रहे हैं. ऐसे लोगों का नाम ‘अफवाह गांधी’ और अफवाह यादव’ रख देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरो ने जमाया रंग; वीडियो वायरल हुआ तो भड़का विपक्ष, उठाए सवाल
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
राहुल गांधी का आरोप: ‘ऊर्जा सुरक्षा से हुआ समझौता’
इस विवाद की जड़ राहुल गांधी का वह सोशल मीडिया पोस्ट है जिसमें उन्होंने सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने दावा किया था कि पीएम मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ समझौता कर दिया है और उनकी कमजोर विदेश नीति के कारण आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल आम भारतीयों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। राहुल ने चेतावनी दी थी कि देश के सामने संकट खड़ा है और सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़ें: 10 साल में दोगुनी हुई खपत…LPG उत्पादन वहीं का वहीं, बड़े संकट की ओर बढ़ रहा देश? आंकड़ों से समझें पूरी बात
अखिलेश का कटाक्ष: ‘स्टूल’ और भ्रष्टाचार पर घेरा
वहीं, अखिलेश यादव ने भी सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा के आंतरिक मतभेदों और भ्रष्टाचार पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने पोस्ट में ‘स्टूल’ का संदर्भ देते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचारियों का बोझ शायद लकड़ी का स्टूल न उठा पाए। विपक्ष के इन हमलों के बीच सरकार ने जमाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और देश भर में हजारों सिलेंडर बरामद किए गए हैं।
