सास के प्यार में पागल दामाद ने की हद पार, पत्नी को उतारा मौत के घाट, वायरल हुए प्राइवेट फोटोज
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सास से अवैध संबंधों के चलते दामाद ने अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की शादी 2018 में हुई थी, शव घर के बरामदे में मिला।
- Written By: अक्षय साहू
आरोपी प्रमोद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक सास के प्यार में पागल दामाद ने अपनी ही 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का अपनी सास से अवैध संबंध थे जिसके चलते पति-पत्नी में आए दिन झगड़े और मारपीट होता था।
पूरा मामला कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव का है। यहां युवक ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपनी ही सास के साथ अवैध संबंधों में लिप्त था और किसी भी हाल में अपनी सास को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी।
2018 में हुई थी शिवानी-प्रमोद की शादी
पुलिस ने मृतका की पहचान 20 वर्षीय शिवानी के रूप में की है, जिसकी शादी साल 2018 में प्रमोद नामक युवक से हुईउ थी। पुलिस को दो दिन पहले शिवानी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शिवानी का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन, 38 भवनों पर चलेगा बुलडोजर; रामपुर विकास प्राधिकरण ने बताई ये बड़ी वजह
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
शिवानी के परिजनों ने इस हत्या के पीछे उसके पति प्रमोद और उसकी सास के अवैध संबंधों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि इन नाजायज रिश्तों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे और प्रमोद, शिवानी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक विवाद के बाद प्रमोद ने शिवानी की हत्या कर दी।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल
घटना के बाद से आरोपी प्रमोद और उसके परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस ने प्रमोद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: गड़चिरोली में शराब समेत 14 लाख का माल जब्त, 8 आरोपियों पर मामला दर्ज, एलसीबी की कार्रवाई
इस पूरे मामले में एक और सनसनीखेज मोड़ तब आया जब सास और दामाद की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है। जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
