कन्नौज : चेहरे पर घूंघट और हाथ में डंडा, महिलाओं ने शराब की दुकान पर किया जबरदस्त हंगामा

Created Major Ruckus liquor Shop: महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान में सुबह 4:00 बजे से ही अवैध रूप शराब बिक्री होने लगती है जिसकी वजह से गांव के पुरुष सुबह से ही के लिए पहुँचने लगते हैं।
Created a major ruckus at the liquor shop
शराब की दुकान पर हंगामा करती महिलायें (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अनौगी गांव में शराब की दुकान के बाहर महिलाओं ने जबरदस्त हंगामा किया

  • शराब की दुकान में सुबह 4:00 बजे से ही अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री

  • सुबह से ही शराब के नशे में हो जाते हैं लोग, घरों में हंगामा करते हैं

Women Arrived Veils Over Faces Sticks Hands : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया और अवैध रूप से शराब बिक्री का विरोध किया। पुलिस ने महिलाओं को शांत तो कराया लेकिन महिलाओं ने जबरन शराब की दुकान बंद कराने की चेतावनी दी है।

महिलाओं ने चेताया है कि अगर अवैध रूप से शराब बिक्री न रुकी तो जबरन गांव के अंदर से शराब की दुकान को बंद करवा देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस को महिलाओं को शांत कराना पड़ा है।

चेहरे पर घूंघट और हाथ में डंडा लेकर पहुंची महिलाएं

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनौगी गांव में स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर गांव की महिलाओं ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं अपने चेहरे पर घूंघट करके और हाथों में डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गईं और शराब की दुकान बंद करवाने की जिद पर अड़ गईं।

महिलाओं ने हंगामा किया तो शराब की दुकान चलाने वाले सेल्समैन से महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया लेकिन महिलाओं ने चेतावनी दी है।

महिलाओं का कहना है कि देसी शराब की दुकान में सुबह 4:00 बजे से ही अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री होने लगती है जिसकी वजह से गांव के पुरुष सुबह से ही शराब की दुकान से अवैध रूप से शराब खरीद कर ले आते हैं और सुबह से ही शराब के नशे में हो जाते हैं जिसके चलते महिलाओं को हंगामा करना पड़ रहा है।

Created a major ruckus at the liquor shop
कन्नौज के किशनपुर गांव में रहस्यमयी बुखार का कहर, एक महिला की मौत, 100 से ज्यादा बीमार

सुबह से ही बिकने लगती है शराब

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में सुबह से ही अवैध रूप से शराब बिक्री शुरू हो जाती है जिसके चलते लोग सुबह से ही शराब के नशे में हो जाते हैं और घरों में हंगामा करते हैं । गांव में कई बार वाद विवाद के बाद लड़ाई भी हो चुकी है जिससे परेशान होकर गांव की महिलाओं ने देसी शराब की दुकान के बाहर हंगामा कर दिया।

वहीं देसी शराब की दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने भी महिलाओं का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि वह समय से सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही अपनी दुकान खोलता है।

सेल्समैन ने कहा कि यहां अवैध शराब बिक्री नहीं

महिलाओं के विरोध को देखते हुए सेल्समैन ने कहा कि उसके यहां अवैध शराब बिक्री नहीं होती है गांव के पुरुष किसी और दुकान से शराब लेकर आते हैं लेकिन महिलाएं लगातार प्रदर्शन करती रहीं। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के काफी समझाने के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन और हंगामा खत्म तो कर दिया लेकिन चेतावनी देते हुए वापस गई।

थाना प्रभारी ने बताया महिलाओं के आरोपों पर जांच की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम को भी सूचना दी गई है। अवैध रूप से शराब बिक्री को हर हालत में रोका जाएगा। बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Created a major ruckus at the liquor shop
कन्नौज में प्रिंसिपल के खिलाफ 200 छात्रों ने खोला मोर्चा, स्कूल का किया बहिष्कार, मचा हड़कंप! देखें VIDEO