गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो लहन नष्ट

Gorakhpur Excise Department Illegal Liquor Raid: छापेमारी के दौरान अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर शराब बनाने की गतिविधियों से जुड़े सामान मिले। टीम ने मौके से करीब 40 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की।
illegal liquor gorakhpur
गोरखपुर में अवैध शराब(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोरखपुर में आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी में राप्ती नदी किनारे अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई

  • शराब बनाने वाली कई भट्ठियां तोड़ी गई, अवैध शराब बनाने वालों में मचा हड़कंप

  • अमरूद के बागों और झाड़ियों में चल रहा था अवैध कारोबार, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

Major Raid Illicit Liquor Seized: गोरखपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। राजघाट थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे अमरूद के बागों और झाड़ियों में चल रहे संदिग्ध ठिकानों पर विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि मौके पर लगभग 350 किलोग्राम लहन और शराब बनाने की कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

मुखबिर से सूचना के आधार पर कार्रवाई

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई 22 नवंबर की सुबह करीब सात बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक एसएन वर्मा की टीम ने आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार और उनके स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी।

illegal liquor gorakhpur
झांसी के रिहायशी इलाके में शराब दुकान का विरोध पड़ा भारी, 6 महिलाओं समेत 9 पर मुकदमा

40 लीटर कच्ची शराब बरामद

आबकारी विभाग की टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद के बागों और झाड़ियों में उन स्थानों की तलाशी ली, जहां अवैध कच्ची शराब बनाने और छिपाकर रखने की आशंका थी।

गोरखपुर में हुई छापेमारी के दौरान अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर शराब बनाने की गतिविधियों से जुड़े सामान मिले। टीम ने मौके से करीब 40 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की।

illegal liquor gorakhpur
गोरखपुर में अवैध शराब(सोर्स: नवभारत लाइव)

अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

इसके साथ ही शराब तैयार करने के लिए रखा गया लगभग 350 किलोग्राम लहन नष्ट कर दिया गया। मौके पर संचालित कई भट्ठियों को भी तोड़कर नष्ट किया गया, ताकि दोबारा वहां शराब का निर्माण न हो सके।

आबकारी निरीक्षक एसएन वर्मा के अनुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनका कहना है कि विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।

illegal liquor gorakhpur
क्या यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार रुक सकेगा पैसे और शराब के जरिए वोटरों को प्रलोभन देने का सिलसिला ?