यूजीसी रोल बैक के समर्थन में आए पूर्व भाजपा सांसद; पीएम को लिखा पत्र, बोले- पार्टी को हो सकता है बड़ा नुकसान

UGC Equity Regulations Protest: पूर्व BJP सांसद सत्यदेव पचौरी ने UGC इक्विटी रेगुलेशन को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने सवर्ण समाज में आक्रोश का हवाला देते हुए नए प्रावधान वापस लेने की मांग की।
Satyadev Pachauri Writes to PM Modi Seeking Rollback UGC Equity Regulations Amid Protest
पूर्व BJP सांसद सत्यदेव पचौरी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Satyadev Pachauri UGC Equity Regulations: कानपुर नगर से पूर्व सांसद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यदेव पचौरी ने यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को लेकर चल रहे विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।सत्यदेव पचौरी ने अपने लिखे पत्र में यह लिखा है यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने अपने लिखे पत्र में यह कहा कि उन्होंने पिछले दिनों राजस्थान,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का व्यापक भ्रमण किया था।

इस दौरान समाज में विभिन्न तबकों से उनका व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से संवाद हुआ जिसमें उन्होंने महसूस किया कि सवर्ण समाज में खास तौर पर युवाओं और विद्यार्थियों में यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर बेहद गुस्सा है। वह इसे भविष्य को बर्बाद करने का कारण मानते हैं।राजस्थान में करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान किया है। कानपुर सहित कई जिलों में इस मुद्दे पर सवर्ण समाज और इससे जुड़े संगठनों के द्वारा आक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया गया है।

Satyadev Pachauri Writes to PM Modi Seeking Rollback UGC Equity Regulations Amid Protest
स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

पार्टी को हो सकता है बड़ा नुकसान

पूर्व भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने प्रधानमंत्री को लिखे गए अपने पत्र में यूजीसी रोलबैक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वर्तमान स्थिति में इसे भाजपा के लिए बड़ा नुकसान बताया उन्होंने अपने पत्र में यह लिखा कि अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में भारतीय जनता पार्टी को इससे बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए उन्होंने अपने पत्र में विनम्र आग्रह करते हुए यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने पर गंभीरता से विचार करने के लिए कहा है।

किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं कर सकते प्रधानमंत्री

पूर्व भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने अपने लिखे गए पत्र में निवेदन करते हुए लिखा की यूजीसी के नए प्रावधान को प्रधानमंत्री और सरकार ही वापस ले ताकि सवर्ण समाज में यह संदेश जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस मामले में बेहद संवेदनशील और गंभीर है उसे हर वर्ग की चिंता है और वह किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं कर सकती है।

Satyadev Pachauri Writes to PM Modi Seeking Rollback UGC Equity Regulations Amid Protest
Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

छात्र राजनीति से सांसद तक का सफर किया है तय

1967 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जन्मे सत्यदेव पचौरी ने कानपुर में अपनी अलग पहचान बनाई है। वीएसएसडी कॉलेज छात्रसंघ से जोड़कर छात्रों की राजनीति करने वाले सत्यदेव पचौरी कई बार विधायक और कानपुर नगर के सांसद रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी सत्यदेव पचौरी की अच्छी पैठ है।

जीवन भर पार्टी के लिए समर्पित रहने की प्रतिज्ञा

पूर्व भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने अपने लिखे गए पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन संघ जनसंघ और फिर भाजपा के लिए समर्पित किया है।भविष्य में भी इसी तरह वह पार्टी के लिए आजीवन समर्पित रहेंगे। पार्टी की सेवा करते हुए वह विधायक ,मंत्री और सांसद बने।पार्टी का हित चिंतक होने के नाते वह अनुरोध कर रहे हैं की पार्टी और जनहित में यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने का फैसला शीघ्र ही अपने स्तर से लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com