किन्नरों की दबंगई के आगे बेबस दिखी पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Kanpur Transgender Group: अवैध रूप से वसूली कर रहे किन्नरों ने अंकित नाम के एक युवक के साथ अवैध वसूली करने के लिए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब अंकित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।
Kanpur Transgender Group
कानपुर में किन्नरों का आतंक(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • किन्नरों के आतंक से परेशान राहगीर

  • स्थानीय पुलिस की कार्यशैली कटघरे में

  • नेशनल हाईवे पर खुलेआम अवैध वसूली कर रहे किन्नर

Transgender Group High-Handedness: कानपुर में किन्नरों के आतंक का वीडियो वायरल हुआ तो उसने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया। वीडियो में किन्नर अवैध वसूली करने के लिए आम जनता के साथ तो मारपीट कर रहे हैं मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की गई है लेकिन घटना का वीडियो जब एक हफ्ते बाद वायरल हुआ तब स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मुकदमा पंजीकृत किया। जिसने कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

किन्नरों के आतंक का वीडियो वायरल

कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास किन्नरों के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार देर रात वायरल हुआ। इस वीडियो में हाईवे पर अवैध रूप से वसूली कर रहे किन्नरों ने अंकित नाम के एक युवक के साथ अवैध वसूली करने के लिए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब अंकित के द्वारा डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पीआरवी पहुंची और मौजूद पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे और मारपीट कर रहे किन्नरों को समझाने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए लेकिन दबंग किन्नरों ने पुलिसकर्मियों की बात नहीं मानी और उल्टा पुलिस कर्मियों के साथ ही बेखौफ होकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित अंकित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वह सजेती थाने पहुंचा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

Kanpur Transgender Group
किन्नर बनकर घर में घुसा, पति की बीमारी का फायदा उठाकर एयरहोस्टेस से दरिंदगी, मुंबई पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

सोमवार की घटना का वीडियो शुक्रवार देर रात वायरल हुआ तो स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई। वीडियो ट्रेंड हुआ और उस पर पुलिस आयुक्त ने संज्ञान ले लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सोमवार की घटना आम जनता के साथ नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ भी हुई थी। पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई थी तो फिर मुकदमा दर्ज करने में वीडियो वायरल होने का इंतजार क्यों करना पड़ा।

Kanpur Transgender Group
करवाचौथ पर तमन्ना किन्नर की अनूठी पहल, सुहागिनों को भेंट करेंगी 11 हजार साड़ियां