करवाचौथ पर तमन्ना किन्नर की अनूठी पहल, सुहागिनों को भेंट करेंगी 11 हजार साड़ियां

Mathura Transgender Social Service: समाजसेविका तमन्ना किन्नर ने महिलाओं को साड़ियां वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा की। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा। उनका लक्ष्य 11 हजार साड़ियां वितरित करने का है।
transgender person unique initiative
किन्नर की अनूठी पहल(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महिलाओं को साड़ियां वितरित कर दिया आशीर्वाद

  • समाजसेवा की पहल की हो रही सराहना

  • आपसी सहयोग, सम्मान और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Mathura Unique Initiative: करवाचौथ के पावन पर्व से पहले मथुरा में समाजसेवा की एक अनूठी पहल सामने आई है। समाजसेविका तमन्ना किन्नर ने सुहागिन महिलाओं को सम्मान स्वरूप करीब 11 हजार साड़ियां भेंट करने का संकल्प लिया है।

इसी क्रम में रविवार को गांगरोली गांव में आयोजित कार्यक्रम में हजारों महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। करवाचौथ से पहले साड़ी भेंट मिलने पर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य त्योहार की खुशियां साझा करने के साथ महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना है।

गांगरोली में हजारों महिलाओं को बांटी साड़ियां

तमन्ना किन्नर करणी सेना के किन्नर प्रकोष्ठ से भी जुड़ी हैं। उन्होंने करवाचौथ के अवसर पर सुहागिन महिलाओं को साड़ी भेंट करने की पहल की है। रविवार को गांगरोली गांव में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।

तमन्ना किन्नर ने महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं और उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों ने बताया कि करीब 11 हजार साड़ियों के वितरण का संकल्प लिया गया है।

transgender person unique initiative
वृंदावन में धूमधाम से मना विजयदशमी पर्व, क्षत्रिय समाज ने किया पारंपरिक शस्त्र पूजन

कुंवर विष्णु सिंह राजपूत ने की पहल की सराहना

करणी सेना के संगठन मंत्री कुंवर विष्णु सिंह राजपूत ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि तमन्ना किन्नर ने गांव में हजारों साड़ियों का वितरण कर महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा की हैं। उनके अनुसार, ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।

विष्णु सिसोदिया बोले- समाजसेवा का सकारात्मक संदेश

स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक चिंतक विष्णु सिसोदिया ने कहा कि करवाचौथ जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले सुहागिन महिलाओं को साड़ियां भेंट करना सराहनीय पहल है। जब लोग दूसरों की खुशियों को ध्यान में रखकर आगे आते हैं, तो समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश जाता है।

transgender person unique initiative
मथुरा की अनूठी परंपरा: पिछले 100 साल से एक मुस्लिम परिवार तैयार कर रहा है रावण का पुतला, देखें VIDEO

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

साड़ी वितरण कार्यक्रम में राम तोमर, विजयपाल ठाकुर, योगी राजपूत, सुखवीर सिंह, विष्णु राठौड़ और रोतान सहित किन्नर समाज की टीम के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आयोजन में सहभागिता की और कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तमन्ना किन्नर की इस पहल को करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और त्योहार की खुशियां साझा करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com