किन्नर बनकर घर में घुसा, पति की बीमारी का फायदा उठाकर एयरहोस्टेस से दरिंदगी, मुंबई पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Mumbai Fake Kinnar Crime News: मुंबई के पवई में एक शख्स ने खुद को किन्नर बताकर एयरहोस्टेस का भरोसा जीता। फिर घर में घुसकर दुष्कर्म किया और 200 लेकर फरार हो गया। आरोपी गिरफ्तार।
Mumbai Fake Kinnar Air Hostess Physical Assault Case
किन्नर बनकर एयरहोस्टेस से दुष्कर्म करने वाला आरोपी अनिल शिंदेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Powai Air Hostess Physical Assault Case: मुंबई के पॉश इलाके पवई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सिरफिरे शख्स ने खुद को किन्नर (ट्रांसजेंडर) बताकर एक आवासीय सोसाइटी में रहने वाली एयरहोस्टेस का भरोसा जीता और फिर उसके ही घर में दाखिल होकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को ठाणे के कलवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

सुरक्षा को चकमा देकर सोसाइटी में दाखिल हुआ आरोपी

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात 19 अगस्त की है। आरोपी की पहचान अनिल शिंदे के रूप में हुई है, जो किन्नर के वेश में पवई स्थित एक हाई-प्रोफाइल आवासीय इमारत में पहुंचा था। सोसाइटी के मेन गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे संदिग्ध समझकर रोक दिया था। लेकिन, शातिर आरोपी चालाकी दिखाते हुए इमारत के दूसरे गेट से अंदर दाखिल होने में कामयाब रहा।

बीमार पति का झांसा देकर जीता महिला का भरोसा

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी अनिल शिंदे ने इमारत में कई फ्लैटों के दरवाजे खटखटाए। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने दरवाजा खोला। आरोपी ने खुद को ऐसा व्यक्ति बताया जो बुरी नजर उतार सकता है और महिला के बीमार पति को ठीक करने में मदद कर सकता है। महिला के पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला आरोपी की बातों में आ गई और उसे घर के अंदर आने की अनुमति दे दी। घर में घुसने के बाद आरोपी ने महिला को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह महिला से 200 रुपए लेकर मौके से फरार हो गया।

Powai Fake Kinnar Air Hostess Physical Assault Case
सीसीटीवी में कैद हुआ फर्जी किन्नरसोर्स: सोशल मीडिया

पानी छिड़का, सिर पर हाथ रखा और फिर किया दुष्कर्म

पीड़िता एयरहोस्टेस ने मुंबई पुलिस को बताया कि आरोपी ने घर में प्रवेश करने के बाद उस पर पानी छिड़का और उसके सिर पर हाथ रखा। बाद में उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

CCTV फुटेज और ऑटो नंबर से पुलिस ने आरोपी दबोचा

घटना के बाद रात करीब 11 बजे महिला ने मुंबई की पवई पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इमारत और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में आरोपी साड़ी पहने हुए ऑटो रिक्शा से ठाणे के खारेगांव क्षेत्र की ओर जाता दिखाई दिया।

सीसीटीवी फुटेज और ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ड्राइवर तक पहुंची और आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कलवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai Fake Kinnar Air Hostess Physical Assault Case
प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का यह आखिरी जन्मदिन? 17 सितंबर को राजनीति में आएगा भूचाल, संयज राउत का बड़ा दावा

किन्नर और भिखारी बनकर भीख मांगता है आरोपी का परिवार

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का परिवार किन्नर और भिखारी बनकर भीख मांगने के काम से जुड़ा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरीके से पहले भी किसी अन्य महिला को निशाना बनाया था।

इधर महिला एयरहोस्टेस से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल शिंदे को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com