-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Kanpur »
- Kanpur Rottweiler Attack Woman Serious Condition
Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग
- Written By: वंदना शर्मा
Woman Injured by Rottweiler: कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला पर हमला कर 13 जगहों पर काट लिया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

रॉटविलर डॉग (सोर्स सोशल मीडिया)
Kanpur Rottweiler Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को शाम के समय तीन रॉडविलर कुत्तों ने 55 साल की महिला पर अचानक हमला कर दिया। आपको बता दें, कि ये कुत्ते एक कांग्रेसी नेता के बताए जा रहे है। इस हमले के दौरान महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव आए है। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
महिला की हालत गम्भीर
मिली जानकारी के अनुसार महिला को ग्रेड-3 डॉग बाइट की श्रेणी में रखा है। पीडित महिला को हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां पर महिला की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि पीडित महिला जिनका नाम गीता बताया गया है, वहां पहली बार इस इलाके में खाना बनाने और घरेलू काम करने के लिए आई थी। इस दौरान रास्ते से जाते समय उन पर यह हमला हो गया। कुत्तों के हमले से महिला घबरा कर चिल्लाने लगी।
गिग वर्कर ने दिखाया साहस
बचाओ-बचाओ की चीख पुकार सुन कर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और महिला की जान बचायी। एक गिग वर्कर ने साहस दिखाते हुए कुत्तों पर ईंट-पत्थर पेंककर उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान पार्क में खेल रहे बच्चे भी क्रिकेट बैट और डंडों के साथ मौके पर पहुंचकर कुत्तों को खदेड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
जूते की दुकान में दूसरा कारोबार पड़ा भारी, एडीए ने 167 दुकानों को जारी किया नोटिस; रद्द हो सकता है आवंटन
क्या है Water Yoga? तनाव कम करने और शरीर को फिट रखने का है असरदार तरीका
उत्तराखंड के 2 शहरों में भारी बवाल के बाद इंटरनेट बंद, निहंगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बड़ा हादसा होते होते रह गया
रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर के स्थानीय महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर उस समय पर मदद नही मिलती तो यह घटना और भी घातक हो सकती थी। इस हादसे के बाद पीडिता की बेटियां बॉबी और तेजस्वी अपनी माता को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल ले कर गई। गीता के पति ज्योति प्रकाश एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते है। उनके पति को एक पड़ोस की महिला सीमा दीक्षित ने फोन करके घटना की पूरी जानकारी बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंची तब पीड़िता लहूलुहान अवस्था में थी और हमले के कारण महिला के कपड़े भी फट गए थे।
यह भी पढ़ें: Fake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
दहशत का माहौल बना हुआ है
बता दें स्थानीय निवासी रतन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन कुत्तों के कारण काफी लंबे समय से दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि करीब 6 महीने पहले ऐसे ही एक बच्ची पर कुत्तों ने हमला किया था।
Kanpur rottweiler attack woman serious condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, परीक्षा केंद्रों पर की गई निःशुल्क जलपान व्यवस्था
Jun 21, 2026 | 12:23 PM‘क्या सिर्फ चर्चा से मैं बुरा हो गया?’ रीलस्टार कहे जाने पर ओमराजे का छलका दर्द; फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 21, 2026 | 12:23 PMराम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी का खुलासा, SIT को मिले अहम सबूत, जांच के घेरे में चंपत राय
Jun 21, 2026 | 12:19 PMउद्धव ठाकरे 27 जून को यवतमाल दौरे पर, संगठनात्मक समीक्षा और राजनीतिक रणनीति पर रहेगा फोकस
Jun 21, 2026 | 12:18 PMGaza Ceasefire Attack: शांति समझौते के बाद भी गाजा पर इजरायली हमले जारी, बच्चों और पत्रकार की मौत
Jun 21, 2026 | 12:15 PMKanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग
Jun 21, 2026 | 12:10 PM‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
Jun 21, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













