कानपुर पुलिस की सफलता: 101 खोए मोबाइल लौटाए, अपना फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे

Kanpur Police Returned 101 Lost Mobile: लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खोए हुए मोबाइल को ट्रैक करने के लिए सर्विलांस पर लगाया। जैसे-जैसे फोन एक्टिव हुए वैसे-वैसे पुलिस टीम उनको ढूंढती चली गई।
kanpur police lost mobile return
कानपुर पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल वापस लौटाया(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • साइबर सेल टीम की सफलता, 2026 में अब तक 450 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपे गए

  • शनिवार को 101 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए, लोगों ने जताया पुलिस का आभार

  • बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई

Kanpur Lost Mobile Phones Recovered: कानपुर कमिश्नरेट की पश्चिमी जोन की साइबर सेल पुलिस ने शनिवार को खोये 101 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपे। लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से साइबर सेल की टीम को खोए हुए मोबाइलों की सूचना मिल रही थी और टीम लगातार मोबाइल को ढूंढ कर बरामद कर रही थी। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 450 खोए हुए मोबाइल ढूंढ कर लोगों को वापस किये हैं।

450 लोगों के चेहरे पर लौटी है मुस्कान

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन की पुलिस आईपीएस कासिम आबिदी के नेतृत्व में वर्ष 2026 में अब तक 450 खोए हुए मोबाइल बरामद कर चुकी है।

मोबाइल खो जाने के बाद लोग उसको वापस पाने की उम्मीद खो चुके थे पुलिस ने जब लोगों को मोबाइल सौंपे तो कई लोग तो भावुक भी हो गए। रेनू गुप्ता ने बताया कि उनका मोबाइल 26 नवंबर 2025 में खो गया था और अब 1 साल बाद पुलिस ने ढूंढ कर वापस सौंपा है। शिवम जायसवाल का फोन जुलाई 2025 में खोया था। रामकुमार मिश्र अपना फोन वापस पाकर भावुक को गए।

kanpur police lost mobile return
लखनऊ में 50.50 लाख के 233 मोबाइल बरामद, फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे, पुलिस का जताया आभार

सीईआईआर पोर्टल पर पुलिस रही एक्टिव

डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन की साइबर सेल की टीम ने लगातार सीईआईआर पोर्टल पर निगरानी की। लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खोए हुए मोबाइल के आईएमईआई को ट्रैक करने के लिए फोन को सर्विलांस पर लगा दिए। जैसे-जैसे फोन एक्टिव होते गए वैसे-वैसे पुलिस टीम उनको ढूंढती चली गई। साइबर सेल की एक विशेष टीम खोए हुए मोबाइल बरामद करने के लिए ही गठित कर दी गई थी।

डीसीपी ने आम जनता से कहा है की यदि किसी का भी फोन खो जाता है या गुम हो जाता है तो वह उसकी लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट या प्रथम सूचना रिपोर्ट जरूर दर्ज कराए। अक्सर देखा गया है कि लोगों के फोन खो जाने के बाद वह इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट या लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज नहीं करते हैं।ऐसे में उनके फोन से कोई भी अवैध कार्य भी हो सकते हैं इसकी आशंका भी बनी रहती है।

25 लाख रुपए के 101 मोबाइल फोन बरामद

वही लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो जाती है। पुलिस उस पर अपना काम करने लगती है। इसी के चलते शनिवार को भी खोए हुए 101 मोबाइल फोन लोगों को ढूंढ कर वापस लौटा दिए गए हैं।

इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। कानपुर कमिश्नरेट की पश्चिमी जोन की पुलिस वर्ष 2026 में अब तक 450 फोन को ढूंढ कर ला चुकी है लेकिन इन सभी फोन की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की गई थी।

kanpur police lost mobile return
गुम हुए मोबाइल की तलाश में GRP का ‘मिशन रिकवरी’, 45 लाख के 251 फोन खोजकर मालिकों को लौटाए गए