भाजपा प्रदेश मंत्री को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटे 12 लाख रुपए, जांच में जुटीं आठ पुलिस टीमें

Kanpur Robbery News: सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री रमेश यादव के घर 12 लाख की लूट हुई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच के लिए आठ टीमें गठित की हैं।
BJP State Minister Ramesh Yadav Robbed of ₹12 Lakh at Kanpur Home, Eight Police Teams Formed
भाजपा प्रदेश मंत्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कानपुर में भाजपा प्रदेश मंत्री रमेश यादव को स्सी से बांधकर बनाया बंधक

  • नकाबपोश बदमाशों का भाजपा नेता के घर धावा

  • भाजपा प्रदेश मंत्री के घर लूट से हड़कंप

  • सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से जांच में जुटी पुलिस

BJP Leader House Robbery Kanpur: कानपुर में बदमाशों ने यूपी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री को ही अपना निशाना बनाया और उनके घर में धावा बोलकर हाथ पैर रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर 12 लाख रुपए लूट लिये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

भाजपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री रमेश यादव को नकाबपोश बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके घर पर ही धावा बोल दिया और हाथ पैर रस्सी से बांधकर बंधक बनाकर 12 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस पूरी घटना में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। क्योंकि जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार खास तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह दावा करते हैं कि बदमाश उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं या उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है।

अपराधी अपराध करने से डर रहा है और उत्तर प्रदेश छोड़ रहा है। लेकिन ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री को ही बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देना सच को आईना दिखाने का काम कर रहा है।

कल मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान फोटो बाएं से दूसरे नंबर पर खड़े हैं
कल मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान फोटो बाएं से दूसरे नंबर पर खड़े हैं(सोर्स- नवभारत लाइव)
BJP State Minister Ramesh Yadav Robbed of ₹12 Lakh at Kanpur Home, Eight Police Teams Formed
मथुरा में पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने FIR और जुर्माने के दिए निर्देश

शहर के कद्दावर नेताओं में होती है गिनती

भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री रमेश यादव की गिनती शहर के प्रभावशाली नेताओं में होती है। पिछड़ा वर्ग के वोटो खासकर यादव वोट में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है।रमेश यादव दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं वहीं उनकी पत्नी शशि भी एक बार ब्लॉक प्रमुख रही हैं।वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बिठूर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर रमेश यादव ने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था और इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

भारतीय जनता पार्टी में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री मनोनीत किए जाने के बाद सोमवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ही रमेश यादव ने अपना पदभार ग्रहण किया था और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ही वह वापस लौटे थे। सोमवार देर शाम को कानपुर लौटे और देर रात उनके साथ घटना हो गई।

BJP State Minister Ramesh Yadav Robbed of ₹12 Lakh at Kanpur Home, Eight Police Teams Formed
रियो ओलंपियन अंकित शर्मा पर उम्र में हेरफेर का आरोप, गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में अपर पुलिस आयुक्त डॉ विपिन टाडा, डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के साथ कानपुर दक्षिण की तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस आयुक्त का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में 8 पुलिस टीम लगा दी गई हैं जिसमें सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है।

दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं अगर रमेश यादव के क्षेत्र के लोगों की माने तो रमेश यादव अपने साथ निजी असलहाधारी 10 पीएसओ लेकर चलते थे। ऐसे में उनके साथ घटना में किसी आपस के ही व्यक्ति का होना माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com