कानपुर में बवाल! लगे ‘सर तन से जुदा…’ के नारे और पत्थरबाजी, पुलिस ने संभाली कमान; देखें- VIDEO

Kanpur News: कानपुर के पटकापुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ है। धार्मिक टिप्पणी के मामले में सैकड़ों लोगों ने उसके घर को घेर लिया और पथराव किया और सर तन से जुदा के नारे भी लगाए।
kanpur-violence-video-sar-tan-se-juda-slogans-stone-pelting-police-action
कानपुर में बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP News: यूपी के कानपुर में दो पक्षों के बीच तनाव की खबर है। यहां पटकापुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों (शिया-सुन्नी) के बीच जमकर बवाल हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी के मामले में सैकड़ों लोगों ने उसके घर को घेर लिया और पथराव किया। गुस्साए लोगों ने 'सर तन से जुदा' के नारे भी लगाए।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कानपुर के फिलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर इलाके का है। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

कानपुर के फिलखाना थाना क्षेत्र स्थित पटकापुर में रविवार शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने से शुरू हुआ था। इस टिप्पणी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग युवक के घर के बाहर जमा हो गए और घर को घेरकर नारेबाजी करने लगे।

इलाके में तनाव का माहौल

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही, 'सर तन से जुदा' जैसे भड़काऊ नारे भी लगाए गए। इससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। साथ ही, परिवार और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

फील्डखाना थाने की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने और किसी भी तरह की हिंसा से बचने की अपील की। ​​पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस कुछ उपद्रवी युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी कर रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करने की अपील की गई ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com