कानपुर में राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद एक्शन में विभाग, 5 लोगों पर FIR; महापौर ने दिए जांच के आदेश

Kanpur Radhika Apartment Fire Case: महापौर ने कहा कि जितनी गलती इन इमारत को बनाने वाले बिल्डरों की है, कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की है उतना ही इनको खरीद कर इसमें रहने वाले लोगों की भी है।
Radhika Apartment Fire Incident
राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मामले में बिल्डर मोहित तिवारी, पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत पांच आरोपी नामजद

  • महापौर प्रमिला पांडे ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

  • अग्निकांड में 16 वर्षीय प्रांजल बॉथम की हुई थी मौत

Radhika Apartment Fire Investigation: कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में बने राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद एक बार फिर से विभागों ने कारवाइयां शुरू कर दी हैं। फीलखाना थाने में मृतक प्रांजल बॉथम के पिता अनिल कुमार बॉथम की तहरीर पर पांच नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बिना मानकों के बनी इमारतों पर कार्रवाई शुरू कर दी है तो उसके साथ ही महापौर प्रमिला पांडे भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची और बोली आज से ही जांच शुरू कराऊंगी।

दलबल के साथ पहुंची महापौर

राधिका अपार्टमेंट में अग्निकांड के बाद मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडे अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए आसपास की इमारत को देखकर आश्चर्य जताया। छोटे से छोटी जगह पर 6 मंजिला इमारत खड़ी तैयार थी। इस पर उन्होंने कहा कि घटना कांड बहुत दुखद है।

अपनों को खोने वाले लोग के साथ हैं वह लेकिन जिस तरह से अगल-बगल इस तरह की ही इमारतें खड़ी हुई है उसकी जांच के लिए वह आज से ही आदेश करके जांच शुरू करा देंगी। महापौर ने यह भी कहा कि जितनी गलती इन इमारत को बनाने वाले बिल्डरों की है, इस पर ध्यान न देने वाले कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की है उतना ही इनको खरीद कर इसमें रहने वाले लोगों की भी है।

Radhika Apartment Fire Incident
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- मानकों की अनदेखी पर लाइसेंसधारी पर भी हो कार्रवाई

पांच के विरुद्ध दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

घटनाकांड के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में है। मृतक प्रांजल बॉथम के पिता अनिल कुमार बाथम की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में बिल्डर मोहित तिवारी, हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, प्लॉट मालिक सरबजीत कौर, बिल्डर के गुर्गे प्यारे खान और शफीक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनिल कुमार बाथम ने आरोप लगाया कि प्यारे खान और शफीक ने पटकापुर के रहने वाले बिल्डर मोहित तिवारी से उसकी मुलाकात कराई थी और यह बताया गया था कि इनका एक साथी हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान है जिसकी केडीए में अच्छा प्रभाव है और इसी के संरक्षण में ऐसे बिल्डिंग बनाई जाती हैं। यह सभी सिंडिकेट बनाकर काम करते हैं इन लोगों ने केडीए का झूठा नक्शा दिखाकर फ्लैट बेच दिया।

जब अनिल कुमार बाथम उस फ्लैट में रहने पहुंचे तो उसकी जर्जर हालत देखकर जब उसकी शिकायत करने कोशिश की तो पार्षद मन्नू रहमान के द्वारा धमकाया जाने लगा जिसकी वजह से वह कुछ भी नहीं बोले और चुपचाप रहने लगे। अग्निकांड में उन्होंने अपने 16 साल के इकलौते बेटे को खो दिया। इसके बाद उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की खुली नींद

राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद एक बार फिर से कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद खुल गई है और वह कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। केडीए वीसी का कहना है कि पूरे शहर में छोटी-छोटी जगह पर अवैध रूप से बनी इमारत को चिन्हित कर उनको सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके पूर्व में लखनऊ में कोचिंग सेंटर में अग्निकांड हुआ था। इसके बाद भी कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद खुली थी और उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया था लेकिन हालत वही है कोचिंग सेंटर फिर से संचालित हैं।

ऐसे में कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा कहीं जाने वाली कार्रवाई की बात कितनी हद तक ठीक होती है या फिर यूं ही तीन-चार दिन कार्रवाई के बाद धरातल पर कुछ नहीं दिखेगा क्योंकि पहले कार्रवाई की जाती है और घटनाक्रम के कुछ दिन बीतने के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी किसी नई घटना का इंतजार करने लगते हैं।

Radhika Apartment Fire Incident
आगरा में दिवाली की रात बड़ा अग्निकांड, धू-धूकर जली जूता फैक्ट्री, ऊंची लपटें उठीं