पति को लगी शक की बीमारी, पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, प्रेम विवाह का हुआ खौफनाक अंत

Kannauj Crime: पति के शक ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि उसने पत्नी को जिंदा जला दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू रिश्तों में शक के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है।
Husband burned his wife alive
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पति को था पत्नी के चरित्र पर शक

  • हिसार में मजदूरी करता था आरोपी पति

  • पीछे छूटे दो मासूम बच्चे

Kannauj Horrifying Incident: शक किसी भी रिश्ते की बुनियाद को हिला सकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसी वारदात सामने आई जिसमें शक ने एक हंसते-खेलते परिवार को तोड़ दिया। पति के मन के बसा शक उसके दिल और दिमाग पर इस तरह हावी हुआ की उसने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।

ये दिल दहला देने वाली वारदात यूपी के कन्नौज में हुई। पति को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध किसी दूसरे व्यक्ति से है। इसी शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़कर कर आग के हवाले कर दिया। घर से आग की धधकती लपटें देख आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो गई थी।

आरोपी पति गिरफ्तार

यह घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले जगतपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब सात बजे घटित हुई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की टीम को भी बुलाया गया। कुछ ही देर में दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में महिला की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। घटना की पुष्टि एसपी विनोद कुमार ने की है।

Husband burned his wife alive
गाजियाबाद में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, जिम ट्रेनर ने चाकू से किए कई वार

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोप​ पति सुखवीर सिंह को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सुखवीर सिंह हिसार में नौकरी करता था और वहां से लौटकर इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी को पत्नी के हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शक के आग में जली दो मासूमों की खुशियां

इस वारदात में दंपत्ति के दो बच्चों की खुशियां छिन गई। सात साल का बेटा और छह साल की बेटी के सर से मां का साया उठ गया। जिस घर में खिलखिलाहट गुंजनी चाहिए थी वहां अब मातम पसरा है। कन्नौज की इस घटना ने एक बार फिर घरेलू रिश्तों में शक के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है।

Husband burned his wife alive
नीले ड्रम के बाद उन्नाव में बक्सा कांड, पति की हत्या के बाद एक चूक से आरोपी पत्नी समेत 4 गिरफ्तार; देखें VIDEO