नीले ड्रम के बाद उन्नाव में बक्सा कांड, पति की हत्या के बाद एक चूक से आरोपी पत्नी समेत 4 गिरफ्तार; देखें VIDEO

Unnao Box Case: उन्नाव का बक्सा कांड चर्चा में है। पत्नी ने पति की हत्या के बाद शव के बक्से में भरकर सुनसान इलाके में फेंक दी। पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Box Incident In Unnao Follows The Blue Drum Case: मेरठ के नीले ड्रम के बाद अब उन्नाव का बक्सा कांड चर्चा में है। महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया। बक्सा मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी फूटेज खंगालने पर लोडर से बक्सा फेंकने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने टीमों का गठन करके 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूरा मामला उन्नाव से आंचलगंज जाने वाले रोड का हैं, जहां पर बक्से से शव बरामद हुआ। आरोपी महिला लोडर को 1200 रूपये में हायर की थी। शव को बक्से में रखने के लिए दो लेबर हॉयर किए गए थे। असल में आरोपी महिला शादीशुदा होने के बाद भी 8 साल पहले मृतक के संपर्क में आई। दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे। शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच महिला 20 तारिख की रात को बट्टे से मारकर अपने पति की हत्या कर दी। इस हत्या में कुल 4 लोग शामिल थे। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए पूरे मामले का 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com