झांसी में तूफान का कहर, आंधी-तूफान से 100 से ज्यादा तोतों की मौत, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात आंधी-तूफान और तेज बारिश ने तबाही मचाई। झांसी में तेज़ तूफान के कारण पेड़ पर रहने वाले 100 से अधिक तोतों की मौत हो गई। इसे देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
- Written By: अक्षय साहू
झांसी में तूफान का कहर
झांसी: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात आंधी-तूफान और तेज बारिश ने तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ उखड़ गए, वहीं कई बिजली के खंभे भी गिर गए। इसी बीच झांसी में तेज़ तूफान के कारण पेड़ पर रहने वाले 100 से अधिक तोतों की मौत हो गई। जबकि 50 से ज्यादा तोते घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक जब सुबह गांव वालों ने इतने सारे तोतों को मरा हुआ देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के बामौर रेंज स्थित ग्राम सिंगार का है। जहां, सैकड़ों की संख्या में तोते और मैना मृत पाए गए। सभी मृत पक्षियों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। बताया जा रहा है कि तेज़ तूफान के कारण 100 से अधिक तोतों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीती रात आए आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचाई. इस दौरान आधा दर्जन के करीब लोगों की मौत भी हो गई. वहीं, झांसी में तेज तूफान के कारण 100 से अधिक तोतों की मौत हुई, जबकि 50 से ज्यादा तोते घायल हो गए. pic.twitter.com/o2PAXNgkMu — Madan Mohan Soni – (आगरा वासी) (@madanjournalist) May 22, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
सरकार ने दिए कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्परता से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें। जनहानिऔर पशुहानि होने पर सहायता राशि वितरण करें। घायलों का उचित उपचार कराया जाए। इसके अलावा सीएम ने अधिकारियों को फसल नुकसान का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट सौंपने और प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश भी दिया है।
अखिलेश ने ढूढ़ लिया भाजपा को हराने का मंत्र! कहा- वोटर छोड़िए…अबकी बार प्रत्याशियों के लाले
19 लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि 21 मई की रात भारत के कई उत्तरी राज्यों में तेज बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में देर रात तूफानी बारिश से तबाही मचाई। देर रात हुई इस तेज बारिश और आंधी-तूफान में फंसने के कारण जनहानि भी हुई। जिसके चलते 19 लोगों को जान गंवानी पड़ी। प्रदेश के मेरठ, संभल, अमरोहा, हापुड़ समेत 12 जिलों में तेज बारिश और आंधी ने भारी तबाही मचाई। कई इलाकों में तो पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।
