Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP News: ‘सड़क पर नमाज पढ़ा तो होगा एक्शन’, योगी की पुलिस को जयंत चौधरी ने दी नसीहत

उत्तर प्रदेश में ईद से पहले सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर पुलिस ने सर्कुलर जारी किया है। योगी की पुलिस की तरफ से फरमान जारी किया गया है कि सड़क पर नमाज न पढ़ें और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 27, 2025 | 08:05 PM

जयंत चौधरी(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश में ईद से पहले सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर पुलिस ने सर्कुलर जारी किया है। योगी की पुलिस की तरफ से फरमान जारी किया गया है कि सड़क पर नमाज न पढ़ें और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस एक्शन में पासपोर्ट रद्द करने की चेतावनी दी गई है। वहीं मेरठ पुलिस के इस आदेश पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पुलिस की क्लास लगा दी है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट रद्द करने की बात कहना गलत है।

यूपी पुलिस को आईना दिखाते हुए इस आदेश की तुलना जयंत चौधरी ने ऑरवेलिन 1984 की पुलिसिंग से की है। इसके साथ ही उन्होंने RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर के आर्टिकल को भी कोट किया है। नमाज को लेकर जारी मेरठ पुलिसके सर्कुलर को जयंत चौधरी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट का मतलब समझाया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा मतलब है, पुलिस को ये नहीं कहना चाहिए कि हम पासपोर्ट ले लेंगे। प्रशासन सड़कों को खाली रखने की बात कर सकता है, लेकिन इसके लिए संवेदनशीलता के साथ समुदाय के लोगों से संवाद करना चाहिए।’

गौरतलब है कि मेरठ पुलिस ने बुधवार को एक आदेश जारी किया, जिसमें लिखा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा करता पाया गया तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही उसका पासपोर्ट व लाइसेंस रद्द कर करने की सिफारिश की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा…उल्टे लोगों को धमकाया, तंबाकू कारोबारी के बेटे का पूरा कांड पढ़ें

नोएडा सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 2 लोगों की मौत

यूपी में शराब की दुकान पर टूट पड़ीं महिलाएं…Video Viral, सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

कानपुर में प्रोफेसर ने छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा, विरोध में विद्यार्थियों ने जमकर काटा बवाल

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने ईद पर मुस्लिम धर्मगुरूओं और इमामों से अपील की है कि लोग मस्जिदों या ईदगाहों में नमाज अदा करें। निश्चित स्थान के इत्तर कोई भी व्यक्ति नमाज नहीं पढ़ेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पिछले साल भी सड़क पर नमाज पढ़ने पर 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही करीब 80 लोगों को नमाज पढ़ते हुए चिन्हित किया था।

देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बार ईद के मौके पर पुलिस मुस्तैदी से निगरानी करेगी। खासकर संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से पुलिस नजर रखेगी। किसी प्रकार की फेक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाएंगे।

Jayant chaudhary got angry on meerut polices order regarding eid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 08:05 PM

Topics:  

  • Eid al-Fitr
  • Jayant Chaudhary
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.