Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मयावती के इकलौते विधायक के घर IT रेड, इनकम टैक्स की टीम ने खंगाले दस्तावेज, योगी के मंत्री हुए नाराज

Raid At BSP MLA's House: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आज इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा, इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। यह कार्रवाई सुबह 7 बजे की गई।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Feb 25, 2026 | 03:31 PM

Umashankar Singh, Mayawati (Source Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

IT Raid On Umashankar Singh: यूपी में जैसे-जैसे चुनाव करीब आते जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारो में नई सुगबुगाहट दिखाई दे रही है। हाल ही में यूपी की राजनीति में सक्रिय हुईं मायावती को एक ऐसा झटका लगा है, जो 2027 के रण में बसपा की मुश्किलें बढ़ा सकता है, बसपा के इकलौटे विधायक उमाशंकर के घर आज इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की।

कब हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार आज यानी बुधवार सुबह 7 बजे करीब 50 अधिकारी बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचे, अचानक हुई इस कार्रवाई ने सबको चौंका दिया। टीम गोमती नगर वाले आवास पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ पहुंची। आयकर विभाग की टीम ने पूरे आवास को चारों तरफ से घेर रखा है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं है, फिलहाल टीम वित्तिय लेन-देन की जांच कर रही है।

विजिलेंस जांच में भी आया था नाम

बसपा सुप्रीमो मायावती के विधायक उमाशंकर सिंह का नाम एक बार पहले भी जांच के दायरे में आ चुका है, आपको बता दें कि 11 महिने पहले उमाशंकर अपनी आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में चर्चा में आए थे। जिसके बाद जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए उनके साथ-साथ, उनकी पत्नी, उनके बेटे और उनकी बेटी की प्रॉपर्टी की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान उनसे संबंधित सभी संपत्तियों की बारीकी से जांच की गई थी, जिसमें मकान, व्यावसायिक संपत्ति समेत खेत भी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

इज्जत की कीमत 20 रुपए! यूपी की इन दो कहानियों ने दहला दिया देश, अपनों की दरिंदगी ने छीना बचपन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा: 1360 किमी, 1 ड्राइवर और 67 चालान; जानें कैसे ‘मौत का ताबूत’ बनी यह डबल डेकर बस

Shashi Tharoor Taunt: केरल का नाम बदलने पर शशि थरूर का आया रिएक्शन, तंज कसते हुए किया पोस्ट

“राष्ट्र सम्मान से समझौता नहीं”, भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस पर तीखा हमला

यह भी पढ़ें: NCERT की 8वीं की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ पर भड़के CJI, कहा- ‘संस्था को बदनाम करने नहीं देंगे’

कार्रवाई से योगी के मंत्री हुए नाराज

इनकम टैक्स की इस कार्रवाई के बाद यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल पूछते हुए लिखा कि “श्री उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है उनके घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है”

श्री उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है के घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है। देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि श्री उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान… pic.twitter.com/Z3Wl8D3R8S — Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) February 25, 2026


साथ ही उन्होंने पोस्ट में यह उमाशंकर सिंह के स्वास्थ्य से अवगत करवाते हुए लिखा कि “देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि श्री उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान परिस्थितियों में श्री उमाशंकर सिंह जी के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है. आज अपने आवास में isolation में रह रहे हैं विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके”।

It raid at mayawatis mla house income tax team scrutinizes documents yogis ministers get angry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 03:31 PM

Topics:  

  • BJP
  • BSP
  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Mayawati
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.