Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP : रुक सकता है सीसामऊ सीट पर उपचुनाव, HC में आज इरफान सोलंकी की सजा पर सुनवाई

कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की तरफ से सजा के खिलाफ दायर की गई अपील व जमानत अर्जी पर आज यानी अदालत राज्य सरकार का पक्ष सुनेगी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 07, 2024 | 08:28 AM

इरफान सोलंकी

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: जहां एक तरफ कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की तरफ से सजा के खिलाफ दायर की गई अपील व जमानत अर्जी पर बीते बुधवार 6 नवंबर को बहस पूरी हो गई है। वहीं आज यानी गुरुवार को अदालत राज्य सरकार का पक्ष सुनेगी।

जानकारी दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अब सुनवाई आज यानी गुरुवार को होगी। इस मामले पर सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की पीठ कर रही है। इरफान सोलंकी की तरफ से बीते बुधवार को बहस पूरी हो गई, लेकिन अपर शासकीय अधिवक्ता ने इस मामले में जिरह के लिए समय मांगा जिस पर अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष सुनने के लिए आज 7 नवंबर 2024 की तिथि निर्धारित की।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव: MVA की रैली में वीर सावरकर का गीत, मंच पर राहुल और खड़गे बैठे रहे चुपचाप

सम्बंधित ख़बरें

2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप

बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है जायफल, सावधानियां जरूरी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

LPG-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों पर लगाम, ईरान से पहुंची गैस की बड़ी खेप; IOCL ने दिया सप्लाई का भरोसा

Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं

सीसामऊ सीट पर उपचुनाव

अब अगर इस मामले में इरफ़ान सोलंकी की सजा पर आज रोक लगती है तो UP के सीसामऊ सीट पर हो रहे उपचुनाव को रोकना पड़ेगा। क्योंकि इरफ़ान सोलंकी की सदस्यता फिर बहाल हो जाएगी। दरअसल आगजनी के मामले में 7 साल की सजा पाने की वजह से ही इरफ़ान की सदस्यता गई थी और इसी के चलते इस सीट पर आगामी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

यहां पढ़ें –  बाबा सिद्दीकी की हत्या पर ओवैसी ने कही बड़ी बात, सरकार से मांगा जवाब

जानकारी दें कि, कानपुर के जाजमऊ इलाके में डिफेंस कॉलोनी की निवासी फातिमा के मकान में आग लगाने के आरोप में इरफान सोलंकी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तब कानपुर की एक विशेष अदालत ने सोलंकी और चार अन्य लोगों को दोषी करार देते हुए सात जून 2024 के अपने आदेश में उन्हें सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई थी। कानपुर की विशेष अदालत के निर्णय के खिलाफ अपील दायर की गई है तथा जमानत के साथ ही सजा पर रोक लगाने के लिए भी अर्जी दायर की गई है। वहीं दूसरी ओर, राज्य सरकार ने इस पर सजा बढ़ाने के लिए अपील दायर की है। फिलहाल इरफान सोलंकी यूपी की महाराजगंज जिला जेल में बंद है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Irfan solanki hearing allahabad high court up state government present its side today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 08:26 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.