IndiGo के विमान का हवा में फ्यूल लीक, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की समझदारी से टला हादसा
IndiGo Flight: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6961 को फ्यूल लीक के कारण वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 166 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
- Written By: पूजा सिंह
IndiGoविमान (फाइल फोटो)
IndiGo Flight Makes Emergency Landing In Varanasi: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6961 को बुधवार शाम को फ्यूल लीक होने कि वजह से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी फ्यूल लीक की स्थिति सामने आई। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे’ संदेश भेजा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए वाराणसी हवाई अड्डे की ओर मोड़ लिया। वाराणसी पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
इससे पहले भी इंडिगो की फ्लाइट आ चुकी है तकनीकी खराबी
इस घटना से कुछ दिन पहले ही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट 6E-6962, जो जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर ही रोक दिया गया था। उस फ्लाइट में भी ईंधन रिसाव की सूचना मिलने के बाद उड़ान को रद्द किया गया। इसी दिन मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI191 को भी तकनीकी खराबी के संदेह में मुंबई वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए होटल में ठहरने और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की।
सम्बंधित ख़बरें
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
ये भी पढ़ें : मुंबई में टला अहमदाबाद जैसा हादसा, अमेरिका जा रहा एअर इंडिया प्लेन रास्ते से लौटा, उड़ानें रद्द
फ्लाइट में कुल 166 यात्री थे सवार
बता दें कि विमान में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे जो फिलहाल सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुट गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7253 में उड़ान के दौरान फ्रंट ग्लास में दरार आ गई थी। यह विमान 76 यात्रियों को लेकर मदुरै से चेन्नई जा रहा था। रात 11 बजकर 12 मिनट पर लैंडिंग के समय पायलट को पता चला कि विमान का फ्रंट ग्लास चकट गया है। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
