आरोपी युवक।
Indore Dwarkapuri Murder Case Updates : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर अंतर्गत द्वारकापुरी क्षेत्र की अंकल गली में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पीयूष धमनोतिया के चेहरे पर शिकस्त या पछतावे की एक भी लकीर नहीं है। जब तीन दिन की रिमांड पर पुलिस उसे लेकर निकली और पत्रकारों ने हत्या की वजह पूछी तो वह बेशर्मी से मुस्कुराया और बोला-छोड़ो यार! जो हुआ सो हो गया। क्या करोगे कारण जानकर? समय आने पर सबको अच्छे से बताऊंगा।
पुलिस पूछताछ में जो खुलासे हो रहे हैं, वे किसी सामान्य इंसान के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी हैं। जांच के अनुसार 10 फरवरी को पीयूष ने छात्रा को घर बुलाया था। दोपहर में दोनों ने साथ खाना बनाया, जिसके बाद पीयूष ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। छात्रा के इनकार करने पर उसने जबरन दुष्कर्म किया और फिर गिफ्ट देने के बहाने उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर हाथ-पैर रस्सी से जकड़ दिए। विरोध करने पर पीयूष ने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सीने पर बैठकर तब तक गला दबाया, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। हैवानियत यहीं नहीं रुकी। हत्या के बाद वह कमरे से बाहर गया। बीयर खरीदकर लाया और मृत देह के पास बैठकर शराब पी। सूत्रों के मुताबिक उसने मृत देह के साथ भी यौन अत्याचार किया।
हत्या के बाद आरोपी मुंबई के पनवेल भाग गया था। डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के मुताबिक जब पुलिस की टीम उसे पकड़ने पनवेल पहुंची तो वहां के जंगलों में आरोपी तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करता पाया गया। वह यूट्यूब पर वीडियो देखकर मृतका की आत्मा को बुलाने और उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्तों जैसी हरकतें कर रहा था। हालांकि, यह जांच भटकाने की चाल भी हो सकती है।
पीयूष और छात्रा की मुलाकात सितंबर 2024 में कॉलेज में हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पीयूष को शक था कि लड़की किसी डेटिंग ऐप के जरिए दूसरे लड़कों से भी बात करती है। इसी इनसिक्योरिटी ने उसे हैवान बना दिया। कत्ल करने के बाद आरोपी ने दोनों के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर कर दिए और लड़की के ही व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिए, ताकि उसे बदनाम कर सके।
ये है MBA का छात्र पीयूष धमनोतिया. इसने अपनी गर्लफ्रेंड से सेक्स की मां की और तबीयत खराब खराब होने के कारण गर्लफ्रेंड ने मना कर दिया इस कारण इसने निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी और चेहरे पर एक पैसे का भी डर और पछतावा नहीं है pic.twitter.com/aSrNtO0sZX — Kikki Singh (@singh_kikki) February 18, 2026
यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड के कमरे में एमबीए छात्रा की मिली बिना कपड़ों की लाश, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में प्राइवेट फोटो वायरल
मृतका अपने पिता से यह कहकर निकली थी कि उसे आधार कार्ड सुधरवाना है। शाम को उसने अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। लेकिन रात 11 बजे उसके फोन से मैसेज आया कि पापा को बोल देना, वह घर नहीं आएगी। इसके तुरंत बाद फोन बंद हो गया। पिता को अंदेशा भी नहीं था कि जिसे वे कलेक्ट्रेट छोड़कर आए थे, वह अब इस दुनिया में नहीं रही। फिलहाल द्वारकापुरी पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और डिजिटल डेटा के आधार पर चालान तैयार कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन उसकी मुस्कुराहट और बेखौफ अंदाज समाज के लिए एक बड़ा सवाल छोड़ गया है।