- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- In Lucknow A Landlord Raped A Woman Rendering Her Unconscious By Mixing Drugs In Her Coffee
लखनऊ में मकान मालिक ने महिला से किया रेप, कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेसुध
UP News: पति की मौत के बाद से उसकी विधवा लखनऊ आकर अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में लगी थी। यहां पीजीआई थाना क्षेत्र में वो किराए के कमरे में रही थी। उसी कमरे के मालिक ने उसका रेप किया।
- Written By: रंजन कुमार

रेप पीड़िता और पुलिस।
UP Rape News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति की मौत के बाद से महिला अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में लगी थी। वह पीजीआई थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रही थी। यहां उसके मकान मालिक अंकित पाल ने उसके साथ रेप किया।
आरोप है कि मकान मालिक अंकित ने कॉफी में नशा पदार्थ मिलाकर विधवा को पिलाया और उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए कई दिनों तक उसके साथ दरिंदगी करता रहा। उसने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूले। पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने अंकित पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत
लखनऊ के निगोहां के एक गांव में रहने वाली महिला के पति की 4 साल पहले सड़क हादसे मौत हो गई थी। वह दो वर्षों से मां और 5 साल की बेटी के साथ पीजीआई क्षेत्र में किराये के कमरे में रहकर दूसरों के घरों में काम करती है। पीडि़ता ने बताया कि उसके मकान मालिक अंकित पाल के भाई का 11 दिसंबर को तिलक था। उसी रात अंकित ने उसे नशीली दवा मिलाकर कॉफी पिलाई। वह बेहोश हो गई। अंकित ने रात में उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए। 12 दिसंबर को उसकी आंख खुली तो वह बदहवास थी। उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। अंकित ने उसके साथ रेप किया था।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात: नाबालिग लड़की से दोस्ती पड़ी महंगी, 10 लागों ने मिलकर युवक को मार डाला
‘इस बार ईद पर…’, आजम खान को सता रहा है ईरानी बच्चों के मौत का दुख, मुस्लिम समाज के लोगों से कर डाली ये अपील
इफ्तार पार्टी में चला हंटर, डंडा और चाबुक लेकर पहुंचे 150 लोग, पुणे के ससवड में हुआ बवाल
मुंबई में शर्मनाक: राशन कार्ड बनवाने गई नाबालिग से गैंगरेप, तिलकनगर पुलिस ने 2 दरिंदों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Lucknow Rape Case: राजधानी में नाबालिग से रेप, एक आरोपी एनकाउंटर में घायल, देखें वीडियो
वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा था आरोपी
पीडि़ता ने बताया कि अंकित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। डरा-धमकाकर उसने पैसे भी वसूले।2 जनवरी को जब वह रास्ते से गुजर रही थी तो आरोपी ने उसे गाड़ी में खींच लिया और होटल ले जाकर रेप किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वह मायके पहुंची और अपनों को बताया। फिर पीड़िता ने गुरुवार शाम डीसीपी से मुलाकात कर आपबीती बताई। डीसीपी के निर्देश पर पीजीआई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार देर शाम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी ने आरोपों से इनकार किया है।
In lucknow a landlord raped a woman rendering her unconscious by mixing drugs in her coffee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेयर रितु तावड़े की गाड़ी पर ‘लाल-नीली बत्ती’ देख भड़के लोग; क्या फिर लौट आया VIP कल्चर?
Mar 15, 2026 | 05:43 PM‘सोशल मीडिया छोड़, खेल पर ध्यान दे…’, 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक को कोच गंभीर से मिली थी ये सलाह
Mar 15, 2026 | 05:43 PM‘बॉलीवुड में बन रही हैं फेक फिल्में…’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची बहस
Mar 15, 2026 | 05:39 PMVidhan Sabha Election 2026: तमिलनाडु और पुडुचेरी में बजा चुनावी बिगुल, इस दिन होगा चुनाव, 4 मई को आएगा रिजल्ट
Mar 15, 2026 | 05:38 PMIPL 2026: आरसीबी के पास CSK और MI को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम
Mar 15, 2026 | 05:30 PMअसम में चुनाव का शंखनाद, इस बार 3 नहीं सिर्फ 1 चरण में होगा मतदान; 4 मई को तय होगी नई सरकार
Mar 15, 2026 | 05:28 PMरोहित के साथ दूसरा ओपनर कौन? हरभजन ने MI की ओपनिंग जोड़ी पर से उठाया पर्दा, प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट
Mar 15, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM














