दूल्हे की दरियादिली ने जीता दिल, दहेज में मिले 51 लाख लौटाए, एक रुपये में की शादी, चर्चा में ये शादी
Bulandshahr Dowry Return News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक अनोखे शादी समारोह की चर्चा हो रही है। यहां दूल्हे ने दहेज लेने से इनकार कर दिया। वो भी 51 लाख रुपये लौटा दिए। एक रुपये में की शादी की।
- Written By: रंजन कुमार
रस्म पूरा करता युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Bulandshahr Groom Returned 51 Lakh Dowry: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दूल्हे ने दहेज के खिलाफ मिसाल कायम की है। दूल्हे को 51 लाख रुपये का दहेज दिया जा रहा था, लेकिन उसने इसे लेने से इनकार कर दिया। उसने केवल एक रुपये में शादी की। जानकारी के अनुसार, यह शादी बुलंदशहर के मेरठ रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई।
अब इसकी खूब चर्चा हो रही। दहेज के कारण बेटियों को लेकर चिंतित रहने वाले समाज में दूल्हे के प्रयास को अनूठा माना जा रहा है। उसके प्रयास की खूब सराहना की जा रही है।
पूरा मामला क्या?
मथुरा की रहने वाली युवति का विवाह बुलंदशहर नगर के विवेक से तय हुआ था। टीके की रस्म के दौरान जब लड़की के पिता और भाई ने दूल्हे को 51 लाख रुपये और अन्य सामान दिया तो विवेक ने पैसे लेने से मना कर दिया। विवेक ने कहा कि वह बिना दहेज के शादी करेगा और ये पैसे नहीं लेगा। यह सुनकर दुल्हन के परिजन भी हैरान हो गए। वैसे, बाद में सभी दूल्हे के निर्णय पर खुशी जताए।
सम्बंधित ख़बरें
‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
पंचायत में दहेज नहीं लेने का लिया गया है निर्णय
दूल्हे के भाई पिंटू चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में एक पंचायत हुई थी। इस पंचायत में यह निर्णय लिया गया था कि सभी लोग दहेज से बचें और बिना दहेज के शादी किया करें। इसके साथ ही मृत्यु भोज का भी आयोजन नहीं किया जाए। पिंटू ने कहा कि हमने इसी पहल के तहत सगाई समारोह में लड़की वालों की ओर से दिए गए 51 लाख रुपये माथे लगाकर वापस कर दिए। सिर्फ एक रुपये में शादी की है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बिना दहेज शादी करें, ताकि समाज में नई मिसाल कायम हो सके। उन्होंने बताया कि इस निर्णय की शुरुआत बुलंदशहर से की गई है।
बुलंदशहर: दूल्हे ने दहेज के 51 लाख रुपये लौटाए,चांदी का एक सिक्का लेकर किया विवाह। विवेक ने दहेज में मिली 51 लाख रुपए की नकदी को माथे से लगाकर वधु पक्ष को वापस लौटाया। बुलंदशहर में हुई बिना दहेज की शादी को सर्व समाज ने सराहा। pic.twitter.com/ZLRWsjY6AU — Prakkash Singh (@prakashnaraya18) December 12, 2025
यह भी पढ़ें:
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दूल्हे की खूब सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणात्मक भी बता रहे हैं।
