ललितपुर में मधुमक्खियों का अटैक, बेहोश मिले IAS अफसर, गनर ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें आईएएस अफसर कमलाकांत पांडेय बुरी तरह से घायल हो गए।
- Written By: अक्षय साहू
ललितपुर में मधुमक्खियों का आतंक
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे आईएएस आईएएस कमलाकांत पांडेय और उनके गनर चंद्रपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
ललितपुर के मुख्य विकास अधिकारी आईएएस कमलाकांत पांडेय जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवगढ़ का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उनके साथ, नोडल अधिकारी (रेशम), BDO बिरधा और जल निगम के अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारी पर्यटन की संभावनाओं का आकलन करने बौद्ध गुफाओं तक पहुंचे थे। यहां बौद्ध गुफाओं के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने आईएएस अफसर समेत कई पर हमला कर दिया।
CDO पांडेय बुरी तरह घायल
जानकारी के मुताबिक, मधुमक्खियों के अचानक हमले से कुछ अफसरों ने पेड़ों के पीछे छिपकर और नीचे लेटकर खुद को बचाया लेकिन सीडीओ और एडीएम भागने में सफल नहीं हो पाए। सीडीओ पांडेय को मधुमक्खियों ने इतनी बुरी तरह डंक मारे कि वे जंगल में बेहोश होकर गिर पड़े। उनके गनर चंद्रपाल सिंह उन्हें बचाने दौड़े और खुद उनके ऊपर लिपटकर उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
अफसरों की चीख-पुकार सुनकर पास के ग्रामीण उनकी मदद के लिए दौड़े। इसके बाद एडीएम अंकुर श्रीवास्तव और एसडीएम चंद्रभूषण सिंह ने कंबल ओढ़कर जंगल में सीडीओ की तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद सीडीओ और उनका गनर जमीन पर बेहोश मिले। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से सीडीओ को कंबल में लपेटा गया, चारपाई पर लादा गया और फिर करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर बाहर लाया गया। वहां से उन्हें ट्रैक्टर के जरिए एंबुलेंस तक पहुंचाया गया और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
डॉक्टरों ने चेहरे से निकाले 500 डंक
मधुमक्खियों के हमले में एडीएम राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। झांसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनके चेहरे से करीब 500 डंक निकाले, जबकि उनके कान से 4 जिंदा मधुमक्खियां बाहर निकाली गईं। उनका इलाज अब भी जारी है।
जानलेवा हेयर ट्रांसप्लांट केस: 18 दिन तक फरार रहने के बाद आरोपी डॉक्टर का कोर्ट में सरेंडर
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि इत्र की खुशबू मधुमक्खियों को आकर्षित कर लाई होगी। यह हमला किसी अनजाने उत्तेजना या छेड़खानी का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि फिलहाल खुशबू को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।
