लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन कार्यक्रम में कड़ा संदेश दिया। सीएम ने माफियाओं को चेतावनी देने से लेकर होली पर सावधानी बरतने की बात कही है।
- Written By: सजल रघुवंशी
AI GENERATED IMAGE
UP CM Yogi On Holika Dahan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होलिका दहन के कार्यक्रम में शामिल हुए, गोरखपुर के पाडेयहाता में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने माफियाओं और अपराधियों पर जोरदार हमला किया।
सीएम योगी ने नरसिंह अवतार का जिक्र करते हुए कहा कि उस काल में भी कोई माफिया के रूप में पनप रहा होगा, कोई आतंकवादी के रूप में रहा होगा। उस समय भगवान विष्णु को नरसिंह अवतार में अवतरित होकर हिरणकश्यप का वध करना पड़ा। इस धरती पर धर्म की रक्षा, सत्य और उस समय के समाज को सही दिशा देने के लिए यह करना जरूरी होगा। ये लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।
सुरक्षित तरीके से होलिका जलाने की अपील
सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब दुर्जन समाप्त होंगे तब सदाचार और उत्साह का वातावरण बनेगा। साथ ही उन्होंने गोरखपुर के लोगों और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप होलिका दहन पर बुराईयों को जलाइए। सीएम ने आगे कहा कि हर प्रकार की बुराई को, भ्रष्टाचार, नकारात्मकता को जलाने का यह एक अवसर है।
सम्बंधित ख़बरें
बधाई मांगने पर होगी जेल…HC ने किन्नरों के नेग को लेकर दिया बड़ा फैसला, बोले- यह अपराध माना जा सकता है
ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ
गाजीपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव! ऐन वक्त पर टला दौरा, पीड़ित परिवार को भेजी मदद, जानें कटरिया कांड का पूरा सच
यूपी में बंपर भर्ती: सीएम योगी ने किया एक लाख नई नियुक्तियों का ऐलान, लखनऊ में बांटे जॉइनिंग लेटर
अश्लीलता से बचें, सादगी से मनाएं होली- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान लोगों से मर्यादा और सादगी के साथ होली मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण होली का उत्सव नहीं मनाया जाएगा। होली रंग और गुलाल के साथ पारंपरिक तरीके से मनाई जानी चाहिए, कीचड़ और रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि पर्व के दौरान अश्लील गीत और अभद्रता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, क्योंकि अश्लीलता समाज को पतन की ओर ले जाती है।
यह भी पढ़ें: एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे उसके सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
जातीय विभाजन पर क्या बोले सीएम?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जातीय विभाजन के आरोपों पर भी तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे, हम बंटे हैं, वे होली कार्यक्रम को देखें। लाखों लोग मथुरा-वृंदावन से गोरखपुर तक के कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। गोकुल, बरसाना, नंदगांव, बलदेव और गोवर्धन समेत कई स्थानों पर लाखों लोग एकजुट होकर उत्सव मना रहे हैं।
