- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Doctor Anushka Tiwari Hair Transplant Death Case Kanpur Doctor Surrenders After 18 Days
जानलेवा हेयर ट्रांसप्लांट केस: 18 दिन तक फरार रहने के बाद आरोपी डॉक्टर का कोर्ट में सरेंडर
कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से दो इंजीनियरों की मौत के मामले में आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने 18 दिन बाद एडीजी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसकी तलाश में पुलिस यूपी, दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी कर रही थी।
- Written By: सौरभ शर्मा

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट मामले में आरोपी डॉक्टर का सरेंडर (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ: कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की रहस्यमयी मौत के मामले ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में आरोपी डॉक्टर 18 दिन तक फरार रहने के बाद आखिरकार कोर्ट में हाजिर हो गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस कई शहरों में दबिश दे रही थी, लेकिन हर बार वह चकमा देती रही। आखिरकार कानूनी दबाव के बीच उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस चौंकाने वाले मामले में एक नहीं, बल्कि दो जानें गईं और अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कॉस्मेटिक सर्जरी के नाम पर लापरवाही का कोई बड़ा जाल खड़ा हो चुका है?
मृतकों में से एक इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर चल रहे हेयर ट्रांसप्लांट के विज्ञापनों से प्रभावित होकर यह प्रक्रिया करवाई थी। बताया गया कि डॉक्टर की कॉल पर उन्होंने जल्दबाज़ी में यह निर्णय लिया और बिना परिवार को बताए क्लिनिक पहुंच गए। ट्रांसप्लांट के कुछ ही घंटों में हालत बिगड़ती गई और चेहरे पर सूजन आने लगी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन संक्रमण इतना बढ़ चुका था कि बचाया नहीं जा सका।
18 दिन बाद कोर्ट में सरेंडर
हेयर ट्रांसप्लांट के कारण दो इंजीनियरों की मौत के मामले में नामजद आरोपी डॉक्टर आखिरकार 18 दिन की फरारी के बाद कोर्ट में पेश हो गई। पुलिस उसे लगातार दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई शहरों में ढूंढ रही थी। लोकेशन मिलने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी बीच उसने वकील के जरिए कोर्ट में सरेंडर किया। पहले उसने अग्रिम जमानत की याचिका दी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे आत्मसमर्पण करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल
ईरान में हुई खामेनेई की मौत…तो यूपी में घोषित हो गया 40 दिन का शोक, बाराबंकी की बजाय इस जिले में छाया मातम
खामेनेई को धोखे से उतारा गया मौत के घाट…इजरायल-ईरान जंग में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये नई कहानी
BRI का मायाजाल: 75 देश चीन के शिकंजे में, अरबों डॉलर वसूलने की तैयारी में ड्रैगन
एक के बाद एक दो मौतें
पहला मामला सामने आया पनकी पावर हाउस के इंजीनियर की मौत का, जिनका हेयर ट्रांसप्लांट 13 मार्च को हुआ था और दो दिन बाद 15 मार्च को उनका निधन हो गया। परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने खुद फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी, लेकिन पहचान छिपाई। दूसरा मामला फर्रुखाबाद के इंजीनियर की मौत का है, जिनका ट्रांसप्लांट 18 नवंबर को हुआ और अगले ही दिन उनकी भी मौत हो गई। डॉक्टर का दावा है कि सर्जरी किसी और ने की थी और उन्होंने सिर्फ दवाएं दी थीं।
Doctor anushka tiwari hair transplant death case kanpur doctor surrenders after 18 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Mar 03, 2026 | 08:03 AMNewborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!
Mar 03, 2026 | 08:01 AMमिडिल ईस्ट की जंग ने बढ़ाई मुसीबत, खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से गैस कीमतों में 45 फीसदी उछाल, भारत पर भी असर
Mar 03, 2026 | 07:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMShankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Mar 03, 2026 | 07:25 AMErdogan की अमेरिका और इजरायल को बड़ी चेतावनी… ईरान पर हमले नहीं रुके तो दुनिया पर आएगा भारी संकट
Mar 03, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














