बरेली में कौन कर रहा साजिश! BJP नेता ने खोला राज, कहा- जानबूझकर की जा रही कोशिश…
Bareilly: बरेली में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर विवाद गहराया। IMC प्रमुख के विरोध प्रदर्शन के बाद तनाव बढ़ा, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सुरक्षा बढ़ाई, लेकिन पथराव और नारेबाजी की घटनाएं हुईं।
- Written By: अक्षय साहू
बरेली में बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
I love Muhammad Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उग्र होता जा रहा है। जुमे के दिन इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया, जिससे शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। संभावित अप्रिय घटनाओं को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है।
शहर में फ्लैग मार्च किया गया और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। इसके बावजूद हालात बिगड़ते नजर आए। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने इसे लेकर बयान दिया। उन्होंने इसे शांति भंग करने के लिए जानबूझकर की जा रही साजिश बताया।
जानबूझकर की जा रही साजिश
जयवीर सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। कुछ लोग जानबूझकर शांति व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति शांति भंग करेगा, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Bareilly, UP: Muslims were suppose to attend “I Love Muhammad” rally to spread hatred against Modi and Santan Dharam. UP Police at his best.pic.twitter.com/QPA2md5C0n — Farrago Abdullah Parody (@abdullah_0mar) September 26, 2025
वहीं, मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने ‘आई लव मोहम्मद‘ विवाद को बढ़ते देख पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। भास्कर ने कहा कि, जो व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है, वहीं लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी सक्रिय रूप से हालात पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद नमाजी हाथों में पोस्ट लेकर बरेली के प्रसिद्ध इस्लामिया मैदान की ओर बढ़ने लगा। हिंसा फैलने का आंशका के चलते पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग जबरन आगे बढ़ने पर अड़ गए। इस दौरान नारेबाजी शुरू हो गई और कुछ ही देर में पथराव की घटना हो गई।
यह भी पढ़ें: हिंसा की आग में सुलगा लद्दाख… तो जागी मोदी सरकार, दिल्ली से भेजा दूत, अब होगा बड़ा ऐक्शन
इसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को खदेड़ा। इससे इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है और अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। आसपास के जिलों से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है ताकि हालात को नियंत्रित किया जा सके।
