मरवा दूंगी तुम्हें…सुनते ही पति ने करा दी प्रेमी से शादी, महिला ने बेटे के बारे में भी नहीं सोचा
UP Viral News: यूपी के जौनपुर में पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। दरअसल, पत्नी ने पति को धमकी दी थी कि वह उसे मरवा देगी।
- Written By: रंजन कुमार
जौनपुर एसडीएम कार्यालय। प्रतीकात्मक फोटो। इमेज-सोशल मीडिया
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से हैरान करने वाली घटना आई है। इस जिले में पत्नी की ओर से जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद मासूम पति ने उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। पहले पति ने बहुत प्यार से अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन वह कुछ सुनने या मानने को तैयार नहीं थी। तब थक-हार कर उसने पत्नी की शादी, उसके प्रेमी से कोर्ट में जाकर कानून के तहत करवा दी। इसी के साथ 5 साल पहले की अपनी शादी का संबंध विच्छेद कर लिया। बता दें कि दोनों का एक मासूम बच्चा है। इस महिला को अपने चार साल के बच्चे पर भी दया नहीं आई। दोनों के आपसी फैसले के अनुसार बच्चा अब पिता के साथ रहेगा।
पूरा मामला जानें
जौनपुर की घटना अजय देवगन और सलमान खान स्टारर बॉलीवुड फिल्म हम दिल दे चुके सनम से बिल्कुल मिलती-जुलती है। पूरा मामला जिले के शाहगंज के ताखा पश्चिम गांव का है। गांव में रहने वाले ज्ञानचंद की शादी जून, 2021 में हुसैनाबाद की रहने वाली रवीना से हंसी-खुशी से हुई थी। कुछ साल तक सबकुछ ठीक-ठाक से चल रहा था। ज्ञानचंद और रवीना का चार साल का एक बच्चा भी है। मगर, साल 2024 में रवीना का प्रेम संबंध उसके मायके के प्रदीप कुमार गौतम से हो गया। दोनों के बीच हर दिन घंटों-घंटों मोबाइल से बातचीत होने लगी। यह बात पति ज्ञानचंद को पता चली तो उसने विरोध जताया। मगर, फिर भी रवीना नहीं मानी।
पति को सताने लगा था अपनी और बच्चे की जान का खतरा
रवीना अक्सर मायके जाने लगी। वहां वह अपने प्रेमी से मिलने लगी। ज्ञानचंद ने पाया कि पत्नी रवीना के मोबाइल में बहुत सारे आपत्तिजनक फोटो भी हैं। पति ने फिर समझाने की, लेकिन पत्नी ने उसकी एक नहीं मानी। इतना ही नहीं उल्टा धमकी देने लगी कि तुम्हें मरवा दूंगी। इसके बाद पीड़ित पति डर गया। उसे अपनी जान और इकलौते बेटे की जान का खतरा लगने लगा, जिसके बाद ज्ञानचंद ने काफी सोच-विचार कर के तहसील शाहगंज में एसडीएम कोर्ट में पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करवा दी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यह भी पढ़ें: चाहा किसी और को, शादी किसी और से…एक और ‘कातिल पत्नी’ का खूनी खेल! दिल दहला देगी ये वारदात
मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो देखी
ज्ञानचंद ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया। उसके मोबाइल में प्रेमी की कई फोटो देखीं, जो बेहद आपत्तिजनक थीं। पत्नी धमकी देती थी। ऐसे में लाचार होकर उसने प्रेमी से उसकी शादी कराने का फैसला लिया। ज्ञानचंद ने कहा है कि अब हम खुद का देखेंगे। हमारे साथ बेटा रहेगा।
