- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Jaunpur Road Accident Chhattisgarh Pilgrims Bus Collides With Trailer After Ayodhya Darshan 4 Dead
जौनपुर में भयानक हादसा: 50 श्रद्धालुओं से भरी बस के परखच्चे उड़े; 4 की मौत, 9 गंभीर घायल
Jaunpur के पास में 50 श्रद्धालुओं से भरी बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।
- Written By: सौरभ शर्मा

जौनपुर में भीषण हादसे में घायल लोगों से मिलते जिले के कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Jaunpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के रहने वाले चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
यह हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास देर रात करीब तीन बजे हुआ। बस में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे, जो अयोध्या में दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस के आगे एक ट्रेलर चल रहा था। बस चालक ने जब ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की, तो वह नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी, जिससे यह भीषण हादसा हो गया।
टक्कर के बाद मची चीख-पुकार
देर रात हुई इस भयानक टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बस में सवार घायल यात्री दर्द से कराह रहे थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जौनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी नौ गंभीर घायलों का इलाज जारी है। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
सम्बंधित ख़बरें
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
सनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन अधिनियम पर आज सुप्रीम फैसला, इन तीन प्रमुख मुद्दों पर टिकी हैं सबकी निगाहें
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी देते हुए जौनपुर के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है और नौ लोग घायल हैं। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी थे। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है और मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही के खतरों को उजागर कर दिया है।
Jaunpur road accident chhattisgarh pilgrims bus collides with trailer after ayodhya darshan 4 dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













