-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Court Acquits Wife And Lover In Husband Murder Case
‘संबंध थे अवैध, पर सबूत नहीं मिले’, ठाणे कोर्ट ने पति की हत्या पत्नी और प्रेमी को किया बरी
- Written By: आकाश मसने
Thane News: ठाणे कोर्ट ने पति की हत्या की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को बरी किया। अदालत ने कहा कि अवैध संबंध और संदिग्ध आचरण के बावजूद हत्या साबित करने के ठोस सबूत नहीं मिले।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Murder Case: ठाणे की एक अदालत ने 2018 में पति गोपी किशन नाइक की हत्या के आरोपी पत्नी प्रिया नाइक और उसके प्रेमी महेश कराले को बरी कर दिया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.बी. अग्रवाल ने कहा कि अभियोजन पक्ष पारिस्थितिजन्य साक्ष्य पर आधारित मामला साबित करने में विफल रहा।
आरोपी प्रिया गोपी नाइक (34) और महेश गोविंद कराले (32) पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, बेहोश करने वाला पदार्थ देने और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
अवैध संबंधों के शक में दर्ज हुआ था मामला
अभियोजन पक्ष का आरोप था कि दोनों आरोपियों के बीच विवाहेतर संबंध थे। अवैध संबंधों के चलते, 28 दिसंबर, 2018 को उन्होंने ठाणे शहर में प्रिया के पति गोपी किशन नाइक की हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि अपराध में पहले बेहोश करने वाला पदार्थ दिया गया, फिर हत्या की गई और उसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
बीमारी में भी काम करते दिखे एकनाथ शिंदे, हाथ में ड्रिप और सामने लैपटॉप, अस्पताल से सामने आई फोटो
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
TET Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टीईटी पेपर लीक; भिवंडी पुलिस ने जाल बिछाकर 3 आरोपियों को दबोचा
दुर्घटना बताकर किया गुमराह करने का प्रयास
हत्या की घटना के बाद, प्रिया नाइक ने सिविल अस्पताल को फोन किया। उसने अधिकारियों को बताया कि गोपी किशन नाइक को वाघबिल सुरंग में हुई एक कथित दुर्घटना के चलते भर्ती कराया गया है। गोपी किशन नाइक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, प्रिया नाइक वहां से चली गई। किशन की मृत्यु के बाद, पोस्टमॉर्टम जांच में यह सामने आया कि उसकी मौत दुर्घटना से नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें:- पार्थ पवार के लैंड स्कैम पर रोहित पवार ने तोड़ी चुप्पी, संजय शिरसाट के तंज का दिया करारा जवाब
जांच से पता चला कि मृतक के सिर पर किसी कुंद हथियार से हमला किया गया था और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
कोर्ट ने क्यों माना कमजोर था मामला?
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.बी. अग्रवाल ने अपने आदेश में कहा कि यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण होगा कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित था।
न्यायाधीश ने कहा कि हालांकि यह बताने के लिए पर्याप्त सामग्री थी कि दोनों आरोपियों के बीच विवाहेतर संबंध थे और घटना के बाद उनका आचरण संदिग्ध था, लेकिन यह निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त नहीं था कि उन्होंने ही हत्या की थी।
पारिस्थितिजन्य साक्ष्य के मामलों में, प्रत्येक परिस्थिति का पूरी तरह से सिद्ध होना आवश्यक होता है, लेकिन अभियोजन पक्ष यह सिद्ध करने में विफल रहा।
(एजेंसी नइपुट के साथ)
Thane court acquits wife and lover in husband murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
Jul 08, 2026 | 10:25 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMSourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Jul 08, 2026 | 10:15 AMराम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Jul 08, 2026 | 10:14 AMजम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














