Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वंदे भारत ट्रेन कितनी सुरक्षित? मवेशी के टकराने से हो गई क्षतिग्रस्त, Photos Viral

Vande Bharat Train: सीतापुर में वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट रुकी रही। ट्रेन जानवर से टकराई थी। इससे इसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और थोड़े देर बाद रवाना हो गई।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 03, 2026 | 08:10 AM

क्षतिग्रस्त वंदे भारत एक्सप्रेस।

Follow Us
Close
Follow Us:

Vande Bharat Train News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के अटरिया कस्बे में शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। डालीगंज (गोमतीनगर) से सहारनपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अटरिया क्षेत्र में नीलगांव रेलवे क्रॉसिंग संख्या 39-सी के पास एक मवेशी से टकरा गई। घटना शाम 5 बजे की है। टक्कर में मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रेन को अटरिया स्टेशन पर 20 मिनट रोकना पड़ा। इससे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रेन की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठाने लगे हैं। ट्रेन के क्षतिग्रस्त हिस्से का फोटो शेयर कर एक यूजर ने लिखा कि इससे मजबूत तो मारूती की कार की बोनट होती है।

अटरिया स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने बताया कि मवेशी के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त हिस्से को अस्थायी रूप से बांधकर सुरक्षित किया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

9 दिसंबर से दोबारा शुरू हुआ है संचालन

लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 9 दिसंबर से रोज संचालन शुरू हुआ है। ट्रेन सोमवार छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। रेलवे ने टिकट बुकिंग खोल दी है। अभी 420 सीटें उपलब्ध हैं। लखनऊ से सीतापुर तक चेयरकार का किराया 495 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 930 रुपए तय है। 80 किमी का यह सफर ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट में पूरा करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

कसारा-मनमाड रेलवे लाइन से बदलेगी उत्तर महाराष्ट्र की तस्वीर, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से मजबूत कनेक्टिविटी

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

एलटीटी-प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें घोषित, होली और गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत

भीड़ से बचने के लिए लगेज कोच में घुसे यात्री, RPF ने दी सख्त चेतावनी; वीडियो वायरल

इससे मजबूत तो मारुति की कार का बोनट होता है यूपी के सीतापुर में ‘वंदे भारत’ से एक नीलगाय टकरा गई, इसके बाद ‘वंदे भारत’ का थोबड़ा बिगड़ गया#VandeBharat pic.twitter.com/aZrGxI8m3B — Sanjay Singh (@singhsanjay27) January 2, 2026


यह भी पढ़ें: नए साल पर देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का तोहफा, जानिए कब और कहां से चलेगी, कितना होगा किराया?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम परीक्षण पूरा

भारतीय रेलवे ने स्वदेशी रूप से डिजाइन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम चरण का हाई-स्पीड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि रेल सुरक्षा आयुक्त की देखरेख में किया गया यह परीक्षण कोटा-नागदा खंड पर हुआ। वहां ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त की। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूर्व में कई बार निर्धारित समय सीमा से चूक चुकी है। नवंबर के मध्य में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि यह ट्रेन दिसंबर में शुरू की जाएगी। वैष्णव ने 30 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सुरक्षा परीक्षण का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में पानी से भरे गिलास ट्रेन की तेज गति के बावजूद स्थिर रहे।

How safe is the vande bharat train it was damaged after colliding with a cattle photos went viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 08:10 AM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Indian Railways
  • Vande Bharat Express
  • Vande Bharat Sleeper

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.