उत्तर प्रदेश में भीषण हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मौत
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Mar 07, 2022 | 06:25 AM
File Photo
जौनपुर/उप्र: जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में रविवार शाम को ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खेतासराय थाना क्षेत्र के खलौतीपुर गांव निवासी शंकर, अब्बोपुर गांव के चिन्ते और हरिश्चंद्र एक मशीन लादकर ट्रैक्टर से लेकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान, जमदहा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया।
इस बीच बगल से साइकिल से जा रहे मानीखुर्द निवासी प्रदीप प्रजापति भी चपेट में आ गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, भात मांगने जा रही 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत
पहले ममता, फिर उद्धव…अब अखिलेश की बारी! सपा में भी भड़की फूट की चिंगारी? ओपी राजभर के दावे से मचा हड़कंप
UP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
भूमिहार या मारवाड़ी वैश्य? अयोध्या विवाद के बीच सामने आई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की असली पहचान
Horrific accident in uttar pradesh four people died after tractor overturned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 07, 2022 | 06:25 AM
