Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP: हाथरस में चचेरे भाई ने खेली खूनी होली, दो नाबालिग बहनों का रेत दिया गला, डिनर के बाद कर डाला भयंकर कांड

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक युवक ने कथित तौर पर गला रेत कर अपनी दो चचेरी बहनों की हत्या कर दी और पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से अपने चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 23, 2025 | 01:50 PM

हाथरस में दो बहनों की हत्या

Follow Us
Close
Follow Us:

हाथरस: उत्तर प्रदेश से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार के हाथरस जिले में एक युवक ने कथित तौर पर गला रेत कर अपनी दो चचेरी बहनों की हत्या कर दी और पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से अपने चाचा-चाची पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

घटना पर पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि निर्मम हत्या की यह घटना हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद धाम कॉलोनी में बीते बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात हुई। आरोपी विकास ने कथित तौर पर अपनी दो चचेरी बहनों सृष्टि (14 साल) और विधि (6 साल) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसने अपने चाचा छोटे लाल गौतम और चाची वीरांगना उर्फ गौरी पर भी हमला कर दिया।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

हाथरस में भीषण हादसा! रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने टक्कर, बच्चे समेत 3 की मौत, 17 घायल

UP News: हाथरस में प्रज्वल रेवन्ना जैसा कांड, प्रोफेसर ने 30 छात्राओं को बनाया हवस का शिकार…इंटरनेट पर डाले वीडियो

UP News: हाथरस में 7 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने की हैवानियत, आक्रोशित भीड़ ने काटा हंगामा

UP के हाथरस में पॉलीथिन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, 1 की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

पुलिस ने बताया कि हमले में गौतम और गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी संदेह जताया जा रहा है कि संभवत: पारिवारिक विवाद में विकास ने हमला किया, हालांकि पुलिस ने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मूलरूप से फतेहपुर के निवासी छोटेलाल मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में व्याख्याता हैं और इन दिनों अपनी पत्नी तथा बेटियों के साथ आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रह रहे थे।

घटना पर पुलिस के अनुसार, बीते एक साल से लकवाग्रस्त होने के कारण गौतम बिस्तर पर रहते हैं। हाथरस के SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि गौतम का भतीजा विकास अपने एक साथी के संग 22 जनवरी की रात करीब नौ बजे उनके घर आया। उन्होंने कहा, ‘‘खाना खाने के बाद वे सभी सोने चले गए। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच विकास और उसके साथी ने धारदार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें गौतम की दोनों बेटियों की मौत हो गई और दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।”

उत्तरप्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं गौरी के चिल्लाने पर हमलावर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य किराएदार और पड़ोसी इकट्ठा हुए तथा पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि दंपति को जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बाबत SP सिन्हा ने कहा, ‘‘गौतम और उनकी पत्नी जीवित हैं लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गौरी के बयान के अनुसार, उनकी बेटियों पर विकास ने हमला किया। प्रासंगिक धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” वहीं पुलिस को कॉलोनी के निवासियों ने यह भी बताया कि विकास अक्सर गौतम के परिवार से मिलने आता रहता था।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

 

Hathras two minor sisters murdered by slitting their throats parents also attacked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 01:48 PM

Topics:  

  • Hathras News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.