हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। सादाबाद क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास एक अनियंत्रित डबल डेकर बस ने आगे जा रही इको कार को टक्कर मार दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा (Image- Social Media)
Hathras Bus-Car Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी हरिया गांव के पास तड़के करीब 4 बजे हुआ। बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन खो बैठा और आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई।
Hathras, Uttar Pradesh: SP Chiranjeev Nath Sinha says, “At around 4:20 AM today, on the Yamuna Expressway between milestone 141–145, which falls under Hathras district limits, a road accident occurred… Six people died on the spot in this tragic accident…” pic.twitter.com/4os9EC2yam — IANS (@ians_india) March 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
खुशियों से मातम तक: बारात में घुसी बेकाबू कार, कुछ ही सेकंड में बदल गया मंजर
ठाणे के भिवंडी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे आई 19 साल की युवती की मौत
Canada: गेम खेलते हुए भारतीय ड्राइवर ने मां-बेटे को ट्रक से कुचला, अब कोर्ट में कुबूल किया जुर्म
मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
राजस्थान के रहमे वाले हैं मृतक
मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें धौलपुर (राजस्थान) का एक दंपती और बाह (आगरा) का एक दंपती शामिल हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की एक लेन पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम मनीष चौधरी और तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
पुलिस ने क्या कहा?
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया, “आज सुबह करीब 4:20 बजे हाथरस जिले के अंतर्गत आने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर मील के पत्थर 141-145 के बीच एक सड़क दुर्घटना घटी… इस दुखद दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई…”
