हाथरस में भीषण हादसा! रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने टक्कर, बच्चे समेत 3 की मौत, 17 घायल
Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सासनी थाना क्षेत्र के गांव समामई के पास एक रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
- Written By: सौरभ शर्मा
हाथरस में भयानकर हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Hathras bus tanker accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सासनी थाना क्षेत्र के गांव समामई के पास एक रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया। इस खौफनाक हादसे में 14 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। टक्कर के बाद कई यात्री बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। वीडियो में यह भी दिखा कि कुछ लोग टैंकर के नीचे दबे हुए थे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच घायलों को तुरंत सासनी के सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
8 यात्री आगरा रेफर
अस्पताल में डॉक्टरों ने 17 घायलों का इलाज शुरू किया। इनमें से आठ यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने इन आठ घायलों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत आगरा रेफर कर दिया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
नोएडा सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
प्रयागराज में खाकी के एकतरफा झुकाव से भड़के डॉक्टर! ठप होगी पूरी स्वास्थ्य सेवा, महा-संग्राम का ऐलान
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
यह भी पढ़ें: बिहार ने बना दिया इतिहास! पहले चरण में ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देखें 1951–2025 के चुनावी आंकड़े
डीएम ने बताई हादसे की वजह
इस दर्दनाक हादसे के कारणों का भी पता चला है। हाथरस के जिलाधिकारी अतुल बत्स ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना एक बाइक को बचाने के प्रयास में हुई। बस ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस को मोड़ा, जिससे वह अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे मिल्क टैंकर से सीधी जा टकराई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
