बिहार ने बना दिया इतिहास! पहले चरण में ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देखें 1951–2025 के चुनावी आंकड़े

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। ECI के अनुसार इस बार राज्य में इस बार इतिहास का सबसे अधिक मतदान 64.66% दर्ज किया गया।आ
bihar-assembly-election phase-1 voter tournout breaks-record
फाइल फोटो (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Bihar Election Phase 1 Voter Turnout: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में इस बार इतिहास का सबसे अधिक मतदान 64.66% दर्ज किया गया। पूरे बिहार में मतदान उत्सव के रूप में मनाया गया, जिसे चुनाव आयोग ने 'चुनाव का पर्व - बिहार का गर्व' का नाम दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से की। यह पहली बार था जब बिहार की 100% मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई।

चुनाव आयोग के नियंत्रण कक्ष (Control Room) से स्वयं CEC ज्ञानेश कुमार ने जिलों के डीईओ और प्रेसीडिंग ऑफिसर्स से लगातार संवाद बनाए रखा ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। कुल मतदाता संख्या 3.75 करोड़ से अधिक रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार चुनाव की सराहना हुई। अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक कार्यक्रम (IEVP) के तहत दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया के 16 प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया और इसे दुनिया के सबसे पारदर्शी, सुव्यवस्थित और सहभागी चुनावों में से एक बताया।

4 लाख चुनाव कर्मियों ने कैद किया 1,314 प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य

इस चरण के लिए 4 लाख से अधिक चुनावी कर्मी कल रात 11:20 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। 1,314 प्रत्याशियों द्वारा नियुक्त 67,902 पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में सभी 45,341 मतदान केंद्रों पर मतदान समय पर शुरू हुआ। महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए 90,000 से अधिक जीविका दीदियों और एक CAPF कर्मी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात किया गया ताकि पर्दानशीन महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

मतदाताओं के लिए सहज और सुगम बनाने के लिए कई नई पहलें की गईं-

EVM पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाई गईं। मोबाइल डिपॉजिट सुविधा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई। वोटर सूचना पर्ची (VIS) को नया डिजाइन दिया गया, जिससे पढ़ना आसान हुआ। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1,200 तक मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई ताकि भीड़ कम हो सके। व्हीलचेयर और ई-रिक्शा सुविधा से दिव्यांग मतदाताओं की मदद की गई।

बिहार में अब तक के विधानसभा और लोकसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत (1951–2025)

लोकसभा चुनाव (1951–2024) मतदान प्रतिशत (%) विधानसभा चुनाव (1951–2020) मतदान प्रतिशत (%)
1951-52 40.35 (न्यूनतम) 1951-52 42.6 (न्यूनतम)
1957 40.65 1957 43.24
1962 46.97 1962 44.47
1967 51.53 1967 51.51
1971 48.96 1969 52.79
1977 60.76 1972 52.79
1980 51.87 1977 50.51
1984 58.8 1980 57.28
1989 60.24 1985 56.27
1991 60.35 1990 62.04
1996 59.45 1995 61.79
1998 64.6 (सर्वाधिक) 2000 62.57 (सर्वाधिक)
1999 61.48 2005 (फरवरी) 46.5
2004 58.02 2005 (अक्टूबर) 45.85
2009 44.47 2010 52.73
2014 56.26 2015 56.91
2019 57.33 2020 57.29
2024 56.28

प्रेसीडिंग ऑफिसर्स ने मतदान समाप्त होने के बाद स्थल छोड़ने से पहले ही नवीनतम मतदान प्रतिशत अपडेट किया, जिससे परिणाम अपलोड में न्यूनतम विलंब हुआ। इस बार का बिहार विधानसभा का चुनाव का पहला चरण एतिहासिक रहा है। महिलाओं की भागीदारी भी जबरजस्त रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com