-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Greater Noida Ac Blast House Fire Dankaur Two Rooms Gutted
ग्रेटर नोएडा में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की चपेट में आया पूरा मकान; लाखों का सामान राख
- Written By: अनन्या तिवारी
AC Blast In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर में एसी ब्लास्ट से मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कमरे जलकर राख हो गए और लाखों का सामान नष्ट हो गया। परिवार सुरक्षित और मामले की जांच जारी है।

नोएडा के घर में AC Blast से लगी आग (सोर्स-IANS)
House Catches Fire Due To AC Blast: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ननुआ का राजपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ लगी आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान के दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
तेज धमाके के बाद आग ने लिया विकराल रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक एसी से तेज आवाज आई, जिसके बाद उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही क्षणों में आग ने कमरे में रखे फर्नीचर, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी तो परिवार के लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
ग्रामीणों ने किया बचाव, दमकल ने पाया काबू
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मकान के दो कमरों में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल गया। घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, कपड़े और अन्य जरूरी सामान आग की भेंट चढ़ गए।
यह भी पढ़ें नोएडा सेक्टर-18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से गिरी महिला, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
लाखों का नुकसान, जांच में जुटे अधिकारी
घटना के बाद गांव में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों ने बताया कि गर्मी और लगातार AC के उपयोग के कारण कई बार ओवरलोडिंग या तकनीकी खराबी की वजह से इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण AC ब्लास्ट माना जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी तरह की तकनीकी खराबी दिखाई देने पर उन्हें तुरंत बंद कर विशेषज्ञ से जांच कराएं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
-आईएएनएस एजेंसी इनपुट
Greater noida ac blast house fire dankaur two rooms gutted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
Jul 15, 2026 | 09:46 AM‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
Jul 15, 2026 | 09:44 AMमुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई
Jul 15, 2026 | 09:43 AMTroop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Jul 15, 2026 | 09:39 AMखंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
Jul 15, 2026 | 09:03 AMग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
Jul 15, 2026 | 08:54 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














