

Air Conditioner Maintenance Guide: 2026 की भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर (AC) हर एक घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि जरा सी लापरवाही आपके आराम को खतरनाक बना सकती है? बता दें कि गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में लगी आग ने लोगों को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर AC का सही रखरखाव न हो तो यह बड़े हादसा में बदल सकते है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते आपको सही तरीकों के बारे में पता चले जिससे सावधानी रखी जा सकें, जिसमें कुछ आसान नियमों का पालन करना जरूरी है।
अगर आप के घर में भी गर्मियों में AC का इस्तेमाल होता हैं तो इस बात का ध्यान रखें की आप समय समय पर उसकी सर्विसिंग कराते रहे। क्योंकि सर्विसिंग करवाने से AC साफ रहता है और साथ ही वो बार बार गर्म हो कर परेशानी भी नहीं करता। लेकिन अगर आप AC को बिना सर्विसिंग के रोजाना इस्तेमाल करते है तो इसके ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जानने वाली बात यह है कि लंबे समय तक AC में गंदगी के जमा होने से मशीन पर दबाव पड़ता है, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा AC में दिखने लगता है।
AC को लगाते समय उसका आउटडोर यूनिट बहुत जरूरी होता है। आम तौर पर लोग इसको अपने घर के बाहर ही रख देते है। जिस कारण से तेज धूप और गंदगी इसमें कभी भी आग लगने का खतरा पैदा हो सकती है। ऐसे में ये ध्यान रहे की इसको हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहां तेज धूप ना आती हो बल्कि छांव ज्यादा सममय तक रहती हो। इसके साथ ही AC के आस पास साफ सफाई रखना भी उतना ही जरूरी है। विशेषज्ञ इस बात की सलाह देते हैं कि आउटडोर यूनिट को हमेशा खुली, हवादार और छायादार जगह पर रखने से हीट जल्दी बाहर निकलेगी और नुकसान होने का खतरा भी कम हो जाता है।
AC का पूरी रात लगातार इस्तेमाल या पूरे दिल चलाना इसमें जल्दी परेशानी पैदा करता है। सही तरीका यह है कि इसको कुछ देर के लिए बंद किया जाए जिससे AC की मशीन को थोड़ा आराम मिल सकें। नहीं तो लगातार चलने से AC का गर्म होना ब्लास्ट होने के खतरे को बढ़ाता है। अगर AC की मशीन को ठंडा होने का समय नहीं मिलेगा तो वो हीट होकर बड़े धमाके का कारण बन सकती है।
अगर आपके घर में भी AC के सॉकेट में एक से ज्यादा उपकरण को कनेक्ट किया गया है तो इससे भी मशीन पर भारी दबाव पड़ता है। जिससे भी AC के ब्लास्ट होने का डर होता है। इस खतरे को ना होने देने के लिए आपको AC के लिए अलग सॉकेट का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसके सॉकेट का मजबूत होना भी काफी जरूरी है। इसके अलावा AC को लगाते समय उसकी वायरिंग को चेक करना भी उतना ही जरूरी है, जितना एक सही AC को चुनना। वहीं समय के साथ बीच-बीच में AC की वायरिंग को चेक करना भी जरूरी है। ऐसे कई हादसों को भी देखा गया है जिसमें खराब वायरिंग की वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। वहीं खराब वायरिंग से वोल्टेज के अचानक कम ज्यादा होने की शिकायत भी आती है, जिसका सीधा असर कंप्रेसर पर पड़ता है।
Navbharat अपने पढ़ने वाली ऑडियंस को यहीं सलाह देता है कि गर्मी में AC से राहत लेने के साथ, उसकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। क्योंकि एक बार हुई अनदेखी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में सही समय पर सर्विसिंग, सुरक्षित वायरिंग और सीमित उपयोग से न सिर्फ आप अपने AC की उम्र बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने परिवार और घर की सुरक्षा भी कर सकते है।