पूर्व भाजपा सांसद को आज अंतिम विदाई, बरपार पहुंचेंगे CM योगी, परिवार से करेंगे मुलाकात

Deoria Former MP Funeral: पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का उनके पैतृक गांव बरपार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए सीएम योगी भी पहुंचेंगे।
Deoria Former MP Funeral
सीएम योगी अचानक पहुंच थे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के घर (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का अंतिम संस्कार

  • सीएम योगी गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे और परिवार से मिलेंगे

  • श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी दो बार देवरिया से भाजपा के सांसद चुने गए थे

Shri Prakash Mani Tripathi: पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सोमवार को देवरिया जिले के उनके पैतृक गांव बरपार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के सुबह करीब 11 बजे बरपार पहुंचने का संभावित कार्यक्रम है। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए बरपार गांव में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूर्व सांसद के पैतृक आवास पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Deoria Former MP Funeral
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक

दिल्ली एम्स में 8 नवंबर को हुआ था निधन

लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का आठ नवंबर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सैन्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह वर्तमान देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे।

सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पैतृक गांव बरपार लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे।

योगी और श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बीच थे आत्मीय संबंध

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच आत्मीय संबंध थे। इसकी झलक पहले भी देखने को मिल चुकी है। बताया जाता है कि एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान वह अचानक श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंच गए थे।

मुख्यमंत्री का इस तरह उनके घर पहुंचना दोनों के बीच सम्मान और आत्मीयता के रिश्ते को दर्शाता है। ऐसे में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने और श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री का बरपार पहुंचना इस रिश्ते की भावुक कड़ी माना जा रहा है।

सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे, दो बार बने सांसद

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का व्यक्तित्व सैन्य अनुशासन और राजनीतिक अनुभव का संगम था। सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। सेवानिवृत्ति के बाद वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।

उन्होंने 1996 और 1999 में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में जीत दर्ज की थी। उन्हें देवरिया से भाजपा का पहला सांसद होने का गौरव भी प्राप्त था।

Deoria Former MP Funeral
यूपी में सपा नेता की चलती कार पर गिरा भारी भरकम पोल, मौके पर ही चली गई जान, मौत का लाइव वीडियो आया सामने