देवरिया के पूर्व भाजपा सांसद का निधन, सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे, सीएम योगी ने दुख जताया

Shreeprakash Mani Tripathi Death: श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से देवरिया समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर है।
Shreeprakash Mani Tripathi
श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का दिल्ली एम्स में निधन

  • 1996 और 1999 में भाजपा के टिकट पर देवरिया से लोकसभा चुनाव जीते

  • उनके बेटे शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया से भाजपा सांसद हैं

Deoria Former BJP MP Death: देवरिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और भारतीय थलसेना के पूर्व उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार सुबह नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बढ़ती उम्र के कारण उनका स्वास्थ्य खराब था और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से देवरिया समेत पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर है।

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया से भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पिता थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव बारपार लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Shreeprakash Mani Tripathi
यूपी में सपा नेता की चलती कार पर गिरा भारी भरकम पोल, मौके पर ही चली गई जान, मौत का लाइव वीडियो आया सामने

सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद राजनीति में बनाई पहचान

लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का सफर सैन्य सेवा से लेकर संसदीय राजनीति तक प्रभावशाली रहा। भारतीय थलसेना में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद वह उपसेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर संसदीय चुनाव लड़ा।

वर्ष 1996 और 1999 में भाजपा के टिकट पर उन्होंने देवरिया लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। उन्हें देवरिया से भाजपा का पहला सांसद होने का गौरव प्राप्त हुआ था। लगातार दो बार लोकसभा पहुंचकर उन्होंने क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे शशांक मणि

उनकी राजनीतिक विरासत को अब उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर शशांक मणि त्रिपाठी चुनावी मैदान मे उतरे और चुनाव में जीत दर्ज कर वह देवरिया के सांसद बने। पिता के बाद पुत्र का भी लोकसभा में देवरिया का प्रतिनिधित्व करना परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।

Shreeprakash Mani Tripathi
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक