Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरखपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी, नाबालिग भाई पर शक; पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

Triple Murder Case: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में पति, पत्नी और तीन वर्षीय बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के नाबालिग भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 22, 2026 | 05:29 PM

गोरखपुर हत्याकांड (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gorakhpur Triple Murder Case: गोरखपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। बांसगांव थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पति, पत्नी और मासूम बेटे की लाश घर के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस वारदात को रोका जा सकता था? क्योंकि मृतक के पिता का आरोप है कि पहले भी विवाद की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद

गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर के कमरे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय पुत्र रेयांश के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को घेरकर साक्ष्य जुटाए गए और हत्या के कारणों की पड़ताल शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों की हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

74 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग को SC से राहत; कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में गिरफ्तारी होने पर जमानत का आदेश

आगरा में सरेआम फायरिंग: महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

प्रयागराज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार

नाबालिग छोटे भाई पर गहराया शक

पुलिस के अनुसार मृतक अमित गुप्ता के पिता द्वारा दी गई तहरीर और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक के नाबालिग छोटे भाई पर शक गहराया है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

हालांकि इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के पिता ने सीधे तौर पर गोरखपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि परिवार में चल रहे विवादों की जानकारी पहले भी पुलिस को दी गई थी। यदि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया होता तो शायद आज तीन जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

यह भी पढ़ें- आगरा में सरेआम फायरिंग: महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस तिहरे हत्याकांड ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या पुलिस की सतर्कता में कहीं चूक हुई? क्या पहले मिली शिकायतों पर कार्रवाई होती तो यह खौफनाक वारदात टाली जा सकती थी? इन सवालों के जवाब अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।

बलुआ गांव में हुई इस तिहरी हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक ही परिवार की तीन अर्थियां उठने के बाद अब हर किसी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है। क्या यह सिर्फ पारिवारिक विवाद का नतीजा है या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है, इसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकेगा।

Gorakhpur triple murder shocks uttar pradesh three family members found dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • Crime In UP
  • Crime News
  • Gorakhpur News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.