प्रयागराज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Prayagraj Rape Case: प्रयागराज में 14 वर्षीय हिंदू किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और बर्बरता का आरोप सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुशर्रफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
पुलिस मुठभेड़ (सोर्स- फोटो नवभारत)
Prayagraj Minor Girl Rape Case: जहां एक तरफ देशभर में नारी सुरक्षा को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान चल रहा है वहीं यूपी के प्रयागराज से हिंदू किशोरी के साथ बर्बरता की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसनें योगी के गढ़ में नारी सूरक्षा पर अनगिनत सवाल खड़ें कर दिए है। मामला प्रयागराज के रामुफ्ती क्षेत्र का है। जहां बेखौफ मुस्लिम समुदाय के युवकों ने रात को घर में घुस कर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया।
जानें पूरा मामला
दरअसल कुछ दिन पूर्व एक हिंदू किशोरी के साथ बर्बरता पूर्ण घटना हुई। प्रयागराज के पूरामुफ्ती क्षेत्र में बेखौफ मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक रात को हिंदू किशोरी के घर में घुस गए। मुंह दबाकर किशोरी को घर से उठा कर अपहरण कर ले गए। जहां दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इन हैवानों ने जलती सिगरेट से बच्ची के पैर को दागा। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़ दिया।
छः दिनों तक डरा और सहमा रहा परिवार
युवकों की धमकी के बाद किशोरी का परिवार छः दिनों तक डरा और सहमा रहा। किसी तरह रविवार को हिम्मत जुटाकर परिजनों ने थाने पहुंकर मुशर्रफ और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तारी ना होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों के हंगामा करने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार
चाकू दिखाकर लूटा था 3 तोले का मंगलसूत्र, संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर ने दी शातिर लुटेरों पर मकोका की मंजूरी
एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार
चार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को लगी गोली
रविवार देर रात फतेहपुर घाट के पास मुख्य आरोपी मुशर्रफ को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अरेस्ट; कोर्ट से छूटा, पुलिस की किरकिरी
पान के व्यवसायी है पीड़ित बच्ची के पिता
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति पान का व्यवसाय करता है। घर पर उसकी 14 साल की बेटी है। पिता का आरोप है कि 14 जून 2026 की रात करीब 11 बजे मुशर्रफ पुत्र लाडे मियां पड़ोसी के घर के रास्ते घर में कूद आया। बेटी का मुंह दबाकर जबरन उसको बाहर ले गया। दुष्कर्म किया और पैर में जलती हुई सिगरेट दागा। धमकाया कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
बेहोशी की हालत में मिली थी बच्ची
किशोरी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर मुशर्रफ साथियों संग भाग गया। बेटी की हालत देख पूछताछ की गई तो उसने पूरी घटना बताई। बेटी के साथ हुई बर्बरता से पूरा परिवार डरा सहमा रहा। फिर रविवार को थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने से ग्रामीणों ने हंगामा किया।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य, एसीपी अजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर अविनाश सिंह समेत कई थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। शहर पश्चिमी विधान सभा से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। डीसीपी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। मुठभेड़ मुख्य आरोपित मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
