गठबंधन की 'गांठ' कितनी मजबूत, गोरखपुर समेत पूर्वांचल में सपा-कांग्रेस के सामने क्या चुनौतियां?

Alliance Gorakhpur City And Khajni : गोरखपुर शहर और खजनी सीट को लेकर गठबंधन की चर्चाएं तेज, कांग्रेस के पुराने प्रदर्शन और मौजूदा जनाधार के बीच बड़ा अंतर।
Discussions Among political Parties Regarding Alliances Seat-sharing intensify
राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोरखपुर शहर और खजनी सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन की नजर

  • 2017 में कांग्रेस को 28.10%, जबकि 2022 में महज 1.15% वोट मिले

  • कमजोर जनाधार और सीट बंटवारा गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती

UP Assembly Election Purvanchal Equation: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज होती जा रही हैं।

एक तरफ भाजपा और एनडीए अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों के साथ सियासी समीकरण बनाने में लगी है।

इसी बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन की संभावित सीटों को लेकर गोरखपुर की दो विधानसभा सीटें चर्चा के केंद्र में हैं। इनमें गोरखपुर शहर और खजनी सीट प्रमुख बताई जा रही हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इन सीटों पर अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा पाएगी?

2017 के प्रदर्शन और 2022 के आंकड़ों में बड़ा अंतर

गोरखपुर शहर कभी कांग्रेस का राजनीतिक आधार रहा है। इस सीट से कांग्रेस के अंतिम विधायक सुनील शास्त्री थे, जिन्होंने 1985 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी लगातार अपनी जमीन तलाशती रही।

2017 में सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत गोरखपुर शहर सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 61,491 वोट मिले थे, जो कुल मतदान का 28.10 प्रतिशत था। वहीं भाजपा के डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने 1,22,221 वोट हासिल कर 55.85 प्रतिशत मतों के साथ जीत दर्ज की थी।

Discussions Among political Parties Regarding Alliances Seat-sharing intensify
अखिलेश के बाद योगी पहुंचे गोरखपुर, कहा- जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे...

2022 के चुनाव में कांग्रेस को कुल 19,639 वोट मिले थे

हालांकि, 2022 के चुनाव में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। कांग्रेस ने गोरखपुर शहर से डॉ. चेतना पांडेय को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें महज 1.15 प्रतिशत वोट मिले।

इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस ने जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ते हुए कुल 19,639 वोट ही हासिल किए। ये आंकड़े पार्टी के कमजोर होते जनाधार की ओर इशारा करते हैं।

सपा के लिए भी आसान नहीं होगी राह

राजनीतिक चुनौती सिर्फ कांग्रेस के कमजोर जनाधार तक सीमित नहीं है। गोरखपुर शहर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का विधानसभा क्षेत्र होने के साथ प्रदेश की राजनीति का महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

ऐसे में इस सीट को कांग्रेस के खाते में देने की चर्चा कई सवाल खड़े कर रही है। जिस सीट पर सपा का अपना संगठन और मतदाता आधार मौजूद है, वहां कांग्रेस को प्राथमिकता देना गठबंधन की रणनीति और उसके चुनावी लाभ को लेकर बहस पैदा कर सकता है।

केवल सीटों का बंटवारा चुनावी सफलता की गारंटी नहीं

अखिलेश यादव की रणनीति गोरखपुर में भाजपा को उसके मजबूत राजनीतिक क्षेत्र में चुनौती देने की हो सकती है, लेकिन इसके लिए मजबूत प्रत्याशी, सक्रिय संगठन और साझा चुनावी जमीन जरूरी होगी। केवल सीटों का बंटवारा चुनावी सफलता की गारंटी नहीं बन सकता।

पूर्वांचल में सपा-कांग्रेस गठबंधन की असली परीक्षा यही होगी कि दोनों दल अपने-अपने मतदाताओं को एक मंच पर कितना ला पाते हैं। गोरखपुर की सीटें इस गठबंधन की मजबूती का भी संकेत देंगी और उसकी कमजोरियों के तरफ भी ध्यान आकृष्ट करायेगी।

Discussions Among political Parties Regarding Alliances Seat-sharing intensify
गोरखपुर में पूर्व सांसद पर रेप का आरोप, युवती बोली- शादी का झांसा देकर मंदिर भी ले गए