2027 चुनाव से पहले वाराणसी में पोस्टर वार, नरसिंह अवतार में दिखे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Varanasi Yogi Adityanath Narasimha Avatar Poster: पोस्टर के ऊपरी हिस्से में पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। वहीं, पृष्ठभूमि में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को दर्शाया गया है।
Narasimha Avatar Poster
नरसिंह अवतार पोस्टर(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्किट हाउस के सामने लगा पोस्टर बना सियासी चर्चा का केंद्र

  • दंगाइयों और माफियाओं का वध करते दिखाए गए सीएम योगी

  • पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरें भी शामिल

Varanasi BJP Political Poster UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी में पोस्टर के जरिए सियासी संदेश देने का सिलसिला तेज होता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शहर के सर्किट हाउस के सामने लगाया गया एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर के जरिए योगी सरकार की अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई को प्रतीकात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।

दिखी योगी की सख्त छवि

पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नरसिंह अवतार के स्वरूप में दिखाया गया है, जिसमें वह दंगाइयों, माफियाओं और अपराधियों का वध करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है, 'अधर्म का नाश... यही है योगी का संकल्प' और 'अपराधी बचेंगे नहीं, कानून का राज चलेगा'।

इसके माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सख्त छवि को सामने रखने का प्रयास किया गया है।

Narasimha Avatar Poster
निहत्थे कारसेवकों के नरसंहार को नहीं भूली अयोध्या, रामलाल दर्शन से पहले अखिलेश पर निशाना, लखनऊ में लगे पोस्टर

पोस्टर में दर्शाया गया योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई

पोस्टर के ऊपरी हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। वहीं, पृष्ठभूमि में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को दर्शाया गया है। इस तरह पोस्टर में धार्मिक प्रतीक, बुलडोजर और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को एक साथ जोड़कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर भाजपा से जुड़े अधिवक्ता अंकित राय की ओर से लगवाया गया है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस तरह के पोस्टर को भाजपा समर्थकों की ओर से योगी सरकार की छवि और अपराध के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे को प्रमुखता से सामने रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा

गौरतलब है कि वाराणसी में राजनीतिक संदेश देने के लिए धार्मिक प्रतीकों और नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल पहले भी चर्चा में रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नरसिंह अवतार के रूप में प्रस्तुत करने वाला यह पोस्टर शहर के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे रहा है। चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने की यह कोशिश आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

Narasimha Avatar Poster
सपा के पोस्टर से फोटो गायब, मीटिंग के बीच नेताओं में हाथापाई; गोरखपुर में अखिलेश के दौरे से पहले बढ़ी रार