यूपी चुनाव में कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, 2022 में जीती थीं केवल दो; आखिर क्या है अखिलेश यादव के मन में ?

Uttar Pradesh Election 2027: कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने जमीनी रिपोर्ट के आधार पर उन 181 विधानसभा सीटों की एक सूची तैयार की है, जहां उन्हें लगता है कि उनकी स्थिति मजबूत है।
priyanka vadra rahul gandhi akhilesh yadav
प्रियंका-राहुल-अखिलेश(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कांग्रेस सपा के बीच सीटों का यह पेच सुलझाना आसान नहीं

  • कांग्रेस को बातचीत के बाद दी जा सकती हैं 30 से 40 सीटें

  • अखिलेश यादव ने कहा- गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया जाएगा

Congress Seeks 181 Seats: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ​कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज है। 200 सीटों के दावे पर लगाम लगाते हुए कांग्रेस ने करीब 181 सीटों पर दावा करते हुए सपा को लिस्ट सौंपी है।

इस पर 17 नवंबर को बातचीत आरंभ होगी। इस संबंध में सपा और कांग्रेस की कमेटियां आपस में एक एक सीट पर मंथन करेंगी। तत्पश्चात रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जाएगी और तब सीटों की घोषणा होगी।

akhilesh yadav rahul gandhi
अखिलेश-राहुल(सोर्स: सोशल मीडिया)

पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने जीती थीं मात्र 2 सीट

कांग्रेस के 181 सीटों पर दावे को लेकर समाजवादी पार्टी असमंजस में है। कारण ​विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को 2.33 प्रतिशत मतों के साथ महज दो सीटें हीं मिली थीं। हालांकि इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि सीटों का बंटवारा पूरी तरह से जीत की क्षमता के आधार पर होगा।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने जमीनी रिपोर्ट के आधार पर उन 181 विधानसभा सीटों की एक सूची तैयार की है, जहां उन्हें लगता है कि उनकी स्थिति मजबूत है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीते कुछ महीनों में राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बदला है।

priyanka vadra rahul gandhi akhilesh yadav
यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

सपा ने नहीं खोले पत्ते

अगर इन सीटों पर पार्टी को लड़ने का मौका मिले तो परिणाम पक्ष में हो सकते हैं। हालांकि अभी कांग्रेस पार्टी के इन दावों पर सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों के अनुसार आंतरिक चर्चाओं के आधार पर सपा से यह संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस को बातचीत के बाद 30 से 40 सीटें दी जा सकती हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों दलों के बीच सीटों का यह पेच सुलझाना आसान नहीं होगा। हालाँकि अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि गठबंधन धर्म का पूरी तरह पालन किया जाएगा, लेकिन वास्तविक स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा।

priyanka vadra rahul gandhi akhilesh yadav
यूपी में 2027 के रण से पहले नए चेहरे पर दांव, कांग्रेस में उलटफेर पर मंत्री ओपी राजभर का कटाक्ष, देखें VIDEO