‘पति की मौत के बाद बिगड़ी नीयत’, बाथरूम में नहा रही थी बहू तभी ससुर ने…यूपी से आया शर्मसार करने वाला मामला
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ शर्मनाक हरकत की। इतना ही नहीं शिकायत पर ससुर ने ननद और भतीजे के साथ मिलकर विधवा बहू के साथ मारपीट भी की।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (एआई जनरेटेड)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू के साथ शर्मनाक हरकत की। उसने ननद और भतीजे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। बहू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। इस बीच इस घटना से इलाके में काफी चर्चा है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
यह घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना इलाके में हुई। विधवा बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया जिससे सब हैरान हैं। पीड़िता का आरोप है कि जब तक उसके पति जिंदा थे तब तक सब ठीक था, लेकिन उनकी मौत के बाद उसके ससुर का रवैया उसके प्रति बदल गया। उसकी नीयत लगातार बिगड़ती गई। वह जानबूझकर उसके सामने गंदी हरकतें करता था।
ससुर समेत 5 पर केस दर्ज
ससुर के व्यवहार में यह बदलाव बहू को भी दिखने लगा। उसका आरोप है कि एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो घरवाले उसे ही दोषी ठहराने लगे। घरवालों ने महिला को पीटना भी शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर गुलरिहा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
योगी सरकार का बड़ा एक्शन! 48 घंटे में 64 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के DM बदले, देखें लिस्ट
साल 2018 में हुई पति की मौत
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की इस महिला का कहना है कि 2018 में एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ समय बाद ही उसका ससुर उस पर गंदी नज़र डालने लगा। उसकी हरकतें और भी अश्लील होती गईं। एक दिन पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी और बच्चे सो रहे थे।
पीड़िता को ही ठहराया दोषी
मौका पाकर ससुर ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। बहू का कहना है कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे अपनी ओर खींच लिया। वह किसी तरह वहां से भाग निकली। फिर उसने पड़ोसियों और अपने ननदोई को बुलाया। बहू का आरोप है कि जब उसने अपने घरवालों को सच्चाई बताई तो तीनों ननद, उसका भतीजा और ससुर उसे ही दोषी ठहराते हुए धमकाने और पीटने लगे।
यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
घटना पर क्या बोली पुलिस?
इस बारे में पूछे जाने पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने के इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की जांच में क्या कुछ खुलासा होता है।
