इतना कूटा कि कमर सीधी हो गई, CM योगी का माफियाओं पर धाकड़ बयान; बोले- UP में दंगे बंद, अब सिर्फ उत्सव
Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने माफियाओं पर बोलते हुए कहा कि जो गुंडागर्दी के दम पर व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करने वालों को इतना कूटा की उनकी कमर सीधी हो गई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
गुंडागर्दी का व्यापारा करने वालों को इतना कूटा कि कमर सीधी कर दी (फोटो- सोशल मीडिया)
CM Yogi Statement on Mafia: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कड़े तेवरों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शनिवार को गोरखपुर में उन्होंने जिस अंदाज में माफियाओं पर हमला बोला, वह चर्चा का विषय बन गया है। गीडा के 36वें स्थापना दिवस पर गरजते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले गुंडे गरीबों और व्यापारियों की जमीन पर कब्जा करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। लेकिन जब से डबल इंजन की सरकार आई है, कब्जा करने वालों की कमर सीधी कर दी गई है। उन्होंने अपने ठेठ अंदाज में कहा कि इनकी इतनी कुटाई हुई कि अब उन जमीनों पर हम फैक्ट्रियां बनवा रहे हैं। आलम यह है कि माफिया गायब हो गए हैं और दंगे बंद हो चुके हैं।
बीते 8 सालों में प्रदेश की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां जाति और भाषा के नाम पर लोगों को लड़ाया जाता था। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति से अराजकता फैलाई जाती थी और हर तरफ कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था। गुंडागर्दी के दम पर व्यापारियों की संपत्तियों पर कब्जे होते थे। लेकिन आज माहौल पूरी तरह बदल चुका है। जिस उत्तर प्रदेश को कभी उपद्रव का प्रदेश कहा जाता था, आज वह उत्सव का प्रदेश बन गया है। अब यहां भय नहीं, बल्कि सुरक्षा और विकास का बोलबाला है।
गोलियों की गूंज से रोजगार तक का सफर
सीएम योगी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि इसकी स्थापना आज ही के दिन 36 साल पहले हुई थी, लेकिन शुरुआत से ही इसे बीमारियों ने घेर लिया था। 1989 से 1998 के बीच यहां औद्योगिक गतिविधियां शून्य थीं। उस दौर में यहां सिर्फ धरना-प्रदर्शन और गोली कांड होते थे। सरकार का कोई विजन न होने के कारण गोरखपुर का खाद कारखाना भी बंद हो गया था। उस समय इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी पूर्वी यूपी के बच्चों को निगल रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब सब बदल गया है। आज अकेले गीडा में 40 हजार नौजवानों को नौकरी मिली है, जो बदलते भारत की नई तस्वीर है।
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
UP विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, एक्सप्रेसवे, रोजगार और किसानों के लिए खुल सकता है खजाना
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
यह भी पढ़ें: देश में नए जिन्ना पैदा हो रहे… मदनी के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, गद्दारों को बख्शा नहीं जाएगा
विकास की नई इबारत और आस्था का सम्मान
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गीडा में 408 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने नाइलिट सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को प्रमाण पत्र भी बांटे और यूपी स्टेट ट्रेड शो का शुभारंभ किया। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने जानकारी दी कि इस साल 115 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए हैं। विकास कार्यों के साथ ही सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिया कि 20 दिसंबर तक सभी काम पूरे कर लिए जाएं, ताकि देश-दुनिया, बिहार और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
