शराबी को चढ़ी चाय की तलब, पत्नी को उतारा मौत के घाट, गोंडा में भयानक कत्ल, 12 साल के बेटे ने पुलिस को बुलाया

Gonda Husband Kills Wife Over Tea: 12 साल के बेटे के सामने मनोज कुमार शुक्ला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। इसके बाद बेटे ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
Gonda Husband Kills Wife
गोंडा में पति ने पत्नी की हत्या(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पत्नी ने चाय बनाने से किया इनकार तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर किये कई वार

  • 12 साल के बेटे के सामने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फरार आरोपी की तलाश जारी

Gonda Tea Dispute Turns Deadly: चाय को लेकर नोकझोंक तो आपने सुनी होगी लेकिन चाय बनाने को लेकर हत्या शायद ही किसी ने सुनी होगी। गोंडा में ऐसी एक घटना घटी है। चाय को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

यह दर्दनाक और अविश्वास्य घटना गोंडा के जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के ​मुताबिक कोटिया मदारा गांव का रहने वाला आरोपी मनोज कुमार शुक्ला (40) अपनी पत्नी सुमन (35), बेटा किशन (12) और बेटी शगुन (4) के साथ रहता था। नशे का लती आरोपी का शराब पीने को लेकर आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था।

Gonda Husband Kills Wife
120 गज जमीन के विवाद में रिश्तों का क़त्ल! आगरा में जिम ट्रेनर की हत्या में सगा भाई और दो भतीजे गिरफ्तार

12 साल के बेटे ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

शुक्रवार लगभग रात के 11:30 बजे मनोज नशे में घर लौटा तो पत्नी से चाय बनाने की जिद करने लगा। जब पत्नी ने मना किया तो दोनों में बहस होने लगी। इस दौरान आरोपी ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से सुमन के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 12 साल के बेटे के सामने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद बेटे ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची गोंडा पुलिस ने मौके मामले की जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि बेटे की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

बता दें कि मनोज कुमार शुक्ला और सुमन की शादी 14 साल पहले हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका सुमन की मां की तहरीर पर आरोपी पति मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इस हत्या में सबसे दुखद पहलु है दो बच्चे, जिनके सर से मां का साया तो उठ ही गया और दूसरी तरफ पिता उनकी ही मां के हत्या का आरोप में फरार है। शराब के कारण एक हंसता-खेलता घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया, लेकिन इसका सबसे ज्यादा खामियाजा परिवार के दो मासूमों को जीवन भर भुगतना पड़ेगा।

Gonda Husband Kills Wife
बाबतपुर के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, युवती की हत्या के बाद युवक के आत्महत्या करने की आशंका